For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: 3 खिलाड़ी जिन्हें रिलीज कर पछता रही है विराट कोहली की आरसीबी टीम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन को यूएई में आयोजित किया जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर आईपीएल की सभी टीमें यूएई में पहुंच गई है। 19 सितंबर से शुरु होने वाले इस लीग को लेकर कई दिग्गज खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को इस सीजन में जीत का सबसे बड़ा दावेदार बता चुके हैं। वहीं इस टूर्नामेंट को लेकर विराट कोहली की कप्तानी में खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है।

और पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव हुआ दुनिया का सबसे तेज धावक, उसेन बोल्ट पर भारी पड़ी बर्थडे पार्टी

उल्लेखनीय है कि आरसीबी की टीम ने इस साल कुछ बदलाव करते हुए कई नये खिलाड़ियों को शामिल किया है तो कई खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। हालांकि इस बीच विराट कोहली को आरसीबी की टीम से कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करने पर पछतावा भी महसूस हो रहा है।

और पढ़ें: IPL के दौरान अगर केकेआर की टीम करती है मांकड़िंग तो जानें क्या करेंगे दिनेश कार्तिक

मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis)

मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis)

आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले अपनी टीम से ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को रिलीज किया था। मार्कस स्टॉयनिस ने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिये लंबे समय तक अपनी सेवायें दी और काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि आरसीबी की टीम में उनके प्रदर्शन की बात करें तो वो काफी खास नहीं रहा है। हालांकि इसका मतलब यह नही है कि उनकी काबिलियत में कोई कमी है।

आरसीबी की ओर से मार्कस स्टोइनिस को रिलीज किये जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है जिसके बाद से आरसीबी को महसूस हो रहा है कि आरसीबी की टीम ने उन्हें निकाल कर गलती कर दी क्योंकि वो एक बहुत ही उपयोगी ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं।

नाथन कुल्टर नाइल (Nathan Coultarnile)

नाथन कुल्टर नाइल (Nathan Coultarnile)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल एक बहुत ही बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। नाथन कुल्टर नाइल भी आईपीएल में पिछले कुछ साल से खेल रहे हैं जो अभी तक अलग-अलग टीमों से खेल चुके हैं। कुल्टर नाइल वैसे तो पिछले सीजन तक आरसीबी की टीम से खेल रहे थे लेकिन उन्हें आरसीबी की फ्रेंचाइजी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।

कुल्टर नाइल एक बहुत ही बेजोड़ खिलाड़ी हैं जो तेज गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में भी कुछ योगदान देने की क्षमता रखते हैं। कुल्टर नाइल इस सीजन में आरसीबी के लिए काफी अहम खिलाड़ी हो सकते थे लेकिन उन्होंने कुल्टर नाइट को रिलीज कर दिया। ये फैसला उन्हें काफी महंगा पड़ सकता है।

शिमरॉन हेटमायर (Shemron Hetmeyer)

शिमरॉन हेटमायर (Shemron Hetmeyer)

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को आईपीएल में बहुत ही जबरदस्त तूफानी प्रदर्शन देखा गया है। वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में अब तक बहुत ही प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। इनमें से एक हैं युवा बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर... शिमरॉन हेटमायर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से खूब छाप छोड़ी है।

इस बल्लेबाज ने दिखाया है कि वो मुश्किल परिस्थितियों में भी खतरनाक बल्लेबाजी कर सकते हैं। आईपीएल में हेटमायर को आरसीबी की टीम ने अपने पाले में किया था। वैसे हेटमायर का प्रदर्शन पिछले सीजन में कुछ खास नहीं रहा तो उन्हें आरसीबी ने इस बार बाहर कर दिया लेकिन ये विंडीज स्टार खिलाड़ी मौजूदा समय में बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है। वो इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे।

Story first published: Thursday, August 27, 2020, 14:24 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+