For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बड़ी खबर: क्या IPL 2021 में खेलेंगी 10 टीमें, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

BCCI on 10 teams playing in IPL 2021: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से हर साल फ्रैंचाइजी टीमों के लीग टूर्नामेंट आईपीएल (IPL) का आयोजन कराया जाता है। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इस साल इसका आयोजन भारत के बजाय यूएई में कराया गया जहां पर बीसीसीआई (BCCI) ने इसका सफल आयोजन कराया। आईपीएल 2020 (IPL 2020) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के चैम्पियन बनने के बाद से ही एक सवाल लगातार उठ रहा था कि क्या बीसीसीआई आईपीएल 2021 (IPL 2021) के लिये एक साल से प्रस्तावित 2 नई टीमों को जोड़ने के प्रपोजल पर फैसला लेगा, जिसके बाद आईपीएल में 8 के बजाय 10 टीमें खेलती नजर आयेंगी।

मीडिया रिपोर्टस से लेकर बीसीसीआई (BCCI) के कई आधिकारिक सूत्रों ने भी इस बात की पुष्टि की थी बोर्ड इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है जिसके बाद आईपीएल 2021 (IPL 2021) में 8 के बजाय 10 टीमें खेलती नजर आयेंगी। हालांकि अब इस मुद्दे पर जो खबरें आ रही है उससे साफ हो गया है कि बीसीसीआई (BCCI) अगले साल होने वाले आईपीएल में 2 नई टीमों को शामिल नहीं करेगा और अगले सीजन में एक बार फिर से आईपीएल में सिर्फ 8 ही टीमें खेलती दिखेंगी।

और पढ़ें: AUS vs IND: 'भारत के लिये सीरीज में वापसी कर पाना नामुमकिन', पूर्व कंगारू खिलाड़ी का दावा

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) में 2 नई टीमों को शामिल करने के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दिया है और 24 दिसंबर को होने वाली बोर्ड की सालाना जनरल मीटिंग में इसका ऐलान किया जायेगा।

वहीं इनसाइड स्पोर्ट से बात करते हुए बीसीसीआई (BCCI) के अधिकारी ने अभी ऐसा न करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा, 'बोर्ड का ध्यान अभी IPL 2021 को अपने तय समय पर आयोजित कराने का है, ऐसे में दो नई टीमों को लीग से जोड़ने के लिये काफी कम समय है। खासतौर से तब जब बोर्ड नये सीजन के लिये ऑक्शन की योजना बना रहा है। ऐसे में काम ज्यादा है और वहीं समय कम।'

और पढ़ें: AUS vs IND: एडम गिलक्रिस्ट ने बताया किस भारतीय खिलाड़ी की वजह से बैकफुट पर पहुंची विराट सेना

इसी रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बीसीसीआई (BCCI) का आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्टस के साथ करार भी 2021 तक ही है। ऐसे में बीसीसीआई (BCCI) नहीं चाहता कि वो 2 नई टीमों को जोड़कर आईपीएल की वैल्यू को बढ़ाये लेकिन प्रसारणकर्ताओं की ओर से करार के पैसों में वृद्धि न हो।

गौरतलब है कि अगर आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा लेंगी तो टूर्नामेंट में 59 के बजाय लगभग 94 मैचों का आयोजन होगा, जो कि मौजूदा हालात में थोड़ा मुश्किल है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में जो रिपोर्ट सामने आई हैं उसके अनुसार अडानी ग्रुप और संजीव गोयनका की कंपनी आईपीएल में 2 नई टीमों को खरीदना चाहते हैं।

Story first published: Monday, December 21, 2020, 19:34 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+