For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: क्या परिवार को साथ रख सकेंगे खिलाड़ी, हर 14 दिन में कराना होगा 4 बार कोरोना टेस्ट

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से टी20 विश्व कप को स्थगित करने के बाद से बीसीसीआई के लिये आईपीएल कराने का रास्ता साफ हो गया है। जहां बीसीसीआई पूरे जोश के साथ आईपीएल की तैयारियों में जुटा हुआ है वहीं कोरोना वायरस के बीच इस टूर्नामेंट में कई नियमों में बदलाव को देखने को मिलेंगे। आईपीएल का यह सीजन जो कि पहले 29 मार्च से होने वाला था अब 19 सितंबर से शुरू होने को तैयार है। इस बीच आईपीएल के दौरान बीसीसीआई की स्टैंडार्ड ऑपरेटिंग प्रोसिज्यूर (SOP) कमिटी ने कुछ सख्त नियम तैयार किये हैं जिसका सभी को पालन करना होगा।

और पढ़ें: ENG vs IRE: डेविड विली के पंजे में फंसी आयरलैंड, 6 विकेट से जीता इंग्लैंड

इसके तहत अगर किसी खिलाड़ी ने जैविक बबल के अंदर जाने के बाद किसी भी तरह के सुरक्षा नियमों को तोड़ा तो वह पूरे टूर्नामेंट में वापसी नहीं कर सकता। बीसीसीआई जल्द ही इस एसओपी को फ्रैंचाइजियों को भेजने का काम करेगी।

और पढ़ें: ENG vs PAK: इंग्लैड के खिलाफ टीम सेलेक्शन से खुश नहीं शोएब अख्तर, जानें क्या कहा

क्या परिवार को साथ रख सकेंगे खिलाड़ी

क्या परिवार को साथ रख सकेंगे खिलाड़ी

आईपीएल में खिलाड़ी करीब 2 महीने तक एक जगह से दूसरी जगह खेलते नजर आते हैं, ऐसे में वह अक्सर अपने परिवार या गर्लफ्रैंड को साथ में रखते हैं, ऐसे में सवाल यह है कि क्या कोरोना वायरस के बीच खिलाड़ी अपने परिवार को साथ रख सकेंगे या नहीं। इसका जवाब देते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से इंटरव्यू में बात करते हुए दिया है।

उन्होंने कहा,'खिलाड़ी अपने परिवार और गर्लफ्रेंड को साथ रख सकेंगे या नहीं इसका फैसला फ्रेंचाइजी करेंगी। अगर फ्रेंचाइजी इजाजत देती हो तो उन्हें भी जैव सुरक्षा बबल के नियम मानने होंगे।'

खिलाड़ियों को हर 14 दिन में कराना होगा कोरोना टेस्ट

खिलाड़ियों को हर 14 दिन में कराना होगा कोरोना टेस्ट

बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि जो एसओपी तैयार किया गया है उसके अनुसार हर खिलाड़ी को 14 दिन में 4 बार कोविड का टेस्ट करना होगा। पहले दो टेस्ट यूएई के लिए रवाना होने से पहले भारत में कराना होगा और बाकी के दो टेस्ट यूएई में क्वारंटाइन के दौरान किए जाएंगे। बीसीसीआई ने एसओपी ईसीबी की गाइडलाइंस को देखकर तय किए हैं जिन्होंने सफलतापूर्वक वेस्टइंडीज की मेजबानी की थी।

तय करने के बाद नहीं बदल सकते होटल

तय करने के बाद नहीं बदल सकते होटल

एसओपी के अनुसार टीमों को एक बार होटल तय करने लेने के बाद टीमों को उसे बदलने की इजाजत नहीं होगी। इसके अनुसार बीसीसीआई होटल में उन्हीं केटरर, ड्रेसिंग रूम और बाकी जरूरी जगह खाना वही सर्व करेंगे जो कोरोना टेस्ट में नेगेटिव पाये जाते हैं। बीसीसीआई का यह खास एसओपी मैच ऑफिशियल और ब्रॉडकास्टर्स को दिया जाएगा, बाकी के नियमों के मुताबिक डगआउट में कम लोगों को बैठने की इजाजत होगी, वहीं ड्रेसिंग रूम में केवल 15 खिलाड़ी रहेंगे।

मैच के कमेंटेटर भी कमेंट्री बॉक्स में 6 फुट की दूरी पर रहेंगे और पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। बीसीसीआई के मुताबिक यह एसओपी सभी फ्रेंचाइजी को अगले हफ्ते भेज दिया जाएगा और जिसे भी परेशानी होगी तो वह इसपर चर्चा के लिए उनके पास आ सकते हैं।

Story first published: Friday, July 31, 2020, 4:08 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+