For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के लिये बुरी खबर, शुरुआती मैचोंं से बाहर हो सकते हैंं बेन स्टोक्स

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन को शुरु होने में कुछ ही वक्त बाकी है और सभी फ्रैंचाइजियां इस समय तैयारियों में लगी हुई है। वहीं इस लीग में भाग लेने के लिये अभी भी कई खिलाड़ी यूएई नहीं पहुंच सके हैं, इनमें से ज्यादातर खिलाड़ी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया केबीच खेली जा रही सीरीज में भाग ले रहे हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिये बुरी खबर आई है। टीम के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स शुरुआती मैचोंं में टीम का हिस्सा नहीं बन पायेंगे।

दरअसल बेन स्टोक्स इस समये ने बीमार पिता गेड स्टोक्स के साथ न्यूजीलैंड में हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में ही न्यूजीलैंड लौट गए थे जहां पर उनके पिता और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के ब्रेन कैंसर का इलाज चल रहा है। इस मामले की जानकारी रखने वाले फ्रैंचाइजी के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि न्यूजीलैंड में आइसोलेशन नियमों के अनुसार, स्टोक्स वहां पहुंचने के बाद 14 दिन अकेले रहे।

और पढ़ें: Bob Willis Trophy 2020: मैच के दौरान खिलाड़ी मिला कोरोना पॉजिटिव, रद्द करना पड़ा काउंटी क्रिकेट

उन्होंने कहा, 'अब वह (स्टोक्स) अपने पिता से मिलेंगे और जाहिर है कि इस मुश्किल समय में वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहेंगे। उन्होंने अभी आइसोलेशन (न्यूजीलैंड में) पूरा किया है। ऐसे में यह समझा जा सकता है कि वह आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों के लिए टीम के साथ नहीं होंगे। फ्रैंचाइजी अभी उनको फोन भी नहीं करेगी क्योंकि यह अभी उनकी प्राथमिकता नहीं है। उन्हें परिवार के साथ अच्छा समय बिताने दीजिए, आईपीएल पर बाद में चर्चा हो सकती है।'

और पढ़ें: IPL 2020: कोरोना पर आई मेडिकल रिपोर्ट ने उड़ाये CSK के होश, ठीक होने के बाद भी रहेगा वापसी का खतरा

गौरतलब है कि बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 12.5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम के साथ जोड़ा था।

आपको बता दें कि दुनिया भर में फैली माहमरी कोरोना वायरस (कोविड-19) के भारत में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बीसीसीआई ने इस साल आईपीएल के 13वें सीजन को यूएई में आयोजित कराया है जिसका आगाज 19 सितंबर से होगा।

Story first published: Tuesday, September 8, 2020, 6:08 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+