MI vs KXIP: पंजाब ने जीता सुपरओवर का रोमांच, जानें बॉल बाई बॉल का हाल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 36वां मैच आज दुबई के मैदान पर खेला गया, जहां पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने मुंबई इंडियंस के विजय रथ को रोकते हुए लीग में अपनी तीसरी जीत हासिल की। मुंबई की टीम लगातार 5 मैचों में जीत हासिल करने के बाद पंजाब के खिलाफ इस मैच में उतरी थी, जहां पर पंजाब की टीम ने बेहद शानदार खेल दिखाया और मैच का रिजल्ट एक नहीं बल्कि 2 सुपरओवर खेलने के बाद आया।
और पढ़ें: IPL 2020: सालों बाद मैदान पर साथ दिखे अश्विन-धोनी, CSK को याद आयी आशिकी
दुबई के मैदान पर खेले गये इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने भी 176 रन बनाकर स्कोर को बराबर किया। पहले सुपरओवर के दौरान पंजाब की टीम ने 5 रन बनाये, जिसका पीछा करते हुए मुंबई की टीम भी 5 रन ही बना पायी। वहीं दूसरे सुपरओवर में पंजाब की टीम ने लाइन को क्रॉस कर लिया और पंजाब को बेहद जरूरी जीत मिली। आइये एक नजर क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुई इस घटना पर डालते हैं-
और पढ़ें: IPL 2020: एक ही मैच में फेंके गये 2 सुपरओवर, थम गई फैन्स की सांसे, पंजाब ने जीता थ्रिलर

बुमराह ने की शानदार गेंदबाजी, पहले सुपरओवर में दिये सिर्फ 5 रन
सुपरओवर में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। मुंबई की टीम ने जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी का जिम्मा सौपा तो वहीं पंजाब की टीम के लिये केएल राहुल और निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने आये। बुमराह ने फुलटॉस के साथ शुरुआत की और कप्तान केएल राहुल पहली गेंद पर एक रन लिया। वहीं दूसरी गेंद पर निकोलस पूरन ने अनुकूल रॉय को कैच थमा दिया। तीसरी गेंद पर बुमराह ने एक बार फिर फुल टॉस फेंकी और वो एक रन ही बना सके।
चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा फुल टॉस का फायदा नहीं उठा सके सिर्फ 1 रन ही बना सके। पांचवी गेंद पर केएल राहुल ने 2 रन बटोरे। हालांकि आखिरी गेंद पर बुमराह ने राहुल को एलबीडब्ल्यू किया और मुंबई को जीत के लिये 6 रनों की लक्ष्य दिया।

शमी के दम पर पंजाब ने सुपरओवर किया टाई
वहीं मुंबई इंडियंस के लिये क्विंटन डिकॉक और रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने आये जबकि मोहम्मद शमी गेंदबाजी करने आये। शमी ने अपनी पहली गेंद वाइड यॉर्कर डालने की कोशिश की जिस पर डिकॉक ने एक रन लेकर रोहित को स्ट्राइक दिया। वहीं दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने ऑफ की दिशा में गेंद खेलकर 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर शमी ने एक बार फिर वाइड यॉर्कर डाली और डिकॉक ने एक रन लिया।
चौथी गेंद पर मोहम्मद शमी ने यॉर्कर डालने की कोशिश की जो कि सीधे प्वाइंट के फील्डर के पास गई और कोई रन नहीं आया। वहीं पांचवी गेंद पर रोहित एक बार फिर शॉट खेल पाने में नाकाम रहे लेकिन इस बार वह रन चुराने में कामयाब रहे और शमी से रन आउट छूट गई। वहीं आखिरी गेंद पर डिकॉक ने 2 रन लेने की कोशिश की लेकिन रन आउट होने के चलते स्कोर एक बार फिर से बराबर हो गया और क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक मैच में दो बार सुपरओवर देखने को मिला।

मयंक अग्रवाल की जबरदस्त फील्डिंग ने रोके 4 रन
दूसरे सुपरओवर के लिये मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी करने के लिये भेजा जबकि पंजाब की टीम ने क्रिस जॉर्डन को बॉलिंग के लिये भेजा। जॉर्डन की पहली गेंद पर पोलार्ड ने लॉन्ग ऑन पर खेलकर 1 रन बटोरे। जबकि दूसरी गेंद उन्होंने वाइड फेंकी। जॉर्डन ने दोबारा दूसरी गेंद फेंकी जिस पर हार्दिक ने एक रन लेकर पोलार्ड को स्ट्राइक दी। वहीं पोलार्ड ने तीसरी गेंद पर ऑफ साइड की दिशा में चौका लगाया।
जॉर्डन ने चौथी गेंद एक बार फिर वाइड फेंकी, जिसके बाद उन्हें दोबारा यह गेंद फेंकनी पड़ी। जॉर्डन की इस गेंद पर पांड्या रन आउट हुए औऱ मुंबई की टीम को सिर्फ 1 रन ही मिला। वहीं पांचवी गेंद पर पंजाब ने कैच आउट की अपील की, जिस पर अंपायर ने दिया लेकिन रिव्यू लेने पर पोलार्ड नॉट आउट हो गये। आखिरी गेंद पर पोलार्ड ने गेंद को छक्के के लिये डीप मिड विकेट की दिशा में भेज दिया। गेंद का छक्का होना लगभग तय था लेकिन वहीं पर मयंक अग्रवाल ने जबरदस्त फील्डिंग करके अपनी टीम के लिये 4 रन बचाने का काम किया।

सिर्फ 4 गेंद में पंजाब ने जीता दूसरा सुपरओवर
मयंक अग्रवाल बाउंड्री लाइन पर हवा में उछले और गेंद को पकड़कर हवा में ही वापस ग्राउंड में फेंक दिया जिसे अर्शदीप ने कीपर के पास फेंका। सुपरओवर के इस खेल में मुंबई की टीम ने पंजाब के सामने 12 रनों का लक्ष्य रखा।
वहीं मुंबई की टीम ने ट्रेंट बोल्ट को गेंदबाजी का जिम्मा दिया जिनके सामने क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल बल्लेबाजी करने आये। क्रिस गेल ने बोल्ट की पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का लगा दिया। दूसरी गेंद पर गेल ने एक रन लेकर मयंक अग्रवाल को स्ट्राइक दी। मयंक अग्रवाल ने तीसरी गेंद पर चौका लगाकर टीम का स्कोर बराबर कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications