For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: सीएसके के नये सुरेश रैना बन सकते हैं ऋतुराज गायकवाड़, लगाया दूसरा लगातार अर्धशतक

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिये उस मायने में भले यादगार न रहा हो जिसकी आशा फैन्स कर रहे थे लेकिन काफी कठिनाइयों के बावजूद आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में शामिल इस टीम ने इस सीजन को अपने लिये कई मायनों में यादगार बना लिया है। कोरोना वायरस की मार झेल रही इस टीम को शुरुआत में ही बाकी टीमों के चलते अभ्यास का कम मौका मिला जिसके बाद उसकी टीम के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना भी पारिवारिक कारणों के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन अपने इस स्टार खिलाड़ी की काफी कमी महसूस हुई जिसका असर उसके नतीजों पर भी देखने को मिला। सीएसके की टीम पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आखिरी के मैचों में फैन्स के लिये खेलते हुए कुछ अच्छी जीत हासिल की और टीम के अपने उस खिलाड़ी की जगह भरने में कामयाब रहे जिसकी गैर मौजूदगी में टीम को कई हार का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें: स्कॉट स्टायरिस ने सूर्यकुमार यादव को दिया न्यूजीलैंड से खेलने का ऑफर, कही बड़ी बात

हम बात कर रहे हैं सीएसके के नये सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की जिन्होंने पहले आरसीबी के खिलाफ अर्धशतक लगाया और फिर दुबई में कोलकाता के खिलाफ लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा। केकेआर के खिलाफ गायकवाड़ ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 37 गेंदों में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया और कोलकाता के खिलाफ टीम की जीत की नींव रखी।

गायकवाड़ ने पहले शेन वॉटसन के साथ पहले विकेट के लिये 50 रनों की साझेदारी की तो वहीं दूसरे विकेट के लिये अंबति रायडु के साथ 68 रनों की साझेदारी करके टीम को 172 रनों के चेज में बरकरार रखा। इसके साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके के लिये उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गये जिन्होंने 23 की उम्र में चेन्नई के लिये लगातार 2 अर्धशतक लगाने का काम किया।

साल 2008 में सुरेश रैना ने 3 और पार्थिव पटेल ने 2 अर्धशतक लगाने का काम किया था। वहीं रैना ने 2009 में 2 और 2010 में 4 अर्धशतक लगाने का काम किया। वहीं ए श्रीकांत ने साल 2011 में एक अर्धशतक लगाने का काम किया था।

और पढ़ें: CSK vs KKR: राणा ने फिर ठोंका अर्धशतक, आखिरी 5 ओवर में बटोरे 66 रन, CSK को जीत के लिये 173 की दरकार

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाने का भी काम किया। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 172 रन बनाये। कोलकाता के लिये नितिश राणा ने सबसे ज्यादा 87 रनों की पारी खेली तो वहीं दिनेश कार्तिक ने आखिर की 10 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली।

Story first published: Thursday, October 29, 2020, 22:55 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+