IPL 2020: जानें लीग का आगाज करने वाली CSK-MI की टीम में कितना कमाते हैं खिलाड़ी

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज शनिवार (19 सितंबर) को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बीच खेले जाने वाले ओपनिंग मुकाबले से किया जायेगा। दोनों टीमों के पास एक मजबूत टीम के अलावा शानदार कप्तान मौजूद हैं, जिसमें से एक ने मुंबई इंडियंस को 4 बार खिताब जिताने का काम किया है तो वहीं दूसरी ओर हर बार प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 3 बार खिताब जीता है। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपना चौथा खिताब जीता था।

और पढ़ें: IPL 2020: जानें क्या हुआ था जब 6 साल पहले UAE में MI से भिड़ी थी CSK की टीम, किसका पलड़ा रहा भारी

हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी की आईपीएल की 2 सबसे सफल टीमों के लिये खेलने वाले खिलाड़ियों की सैलरी भी अन्य टीमों के मुकाबले काफी ज्यादा है। आइये आपको ओपनिंग मैच में खेलने वाले खिलाड़ियों की सैलरी के बारे में बतायें, यह जानकारी विकिपीडिया पर जुटाये गये आंकड़ों पर आधारित है।

और पढ़ें: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर उस्मान ख्वाजा ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- पाकिस्तानी होने के नाते किया भेदभाव

जानें कितना कमाते हैं सीएसके के खिलाड़ी

जानें कितना कमाते हैं सीएसके के खिलाड़ी

इस लीग के पहले मैच में खेलने वाली दोनों टीमों की सैलरी की बात करते हुए हम पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार खिलाड़ियों को मिलने वाली रकम की बात कर लेते हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी को आईपीएल में 15 करोड़ रुपये मिलते हैं तो वहीं हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के खाते में एक सीजन के लिये 7 करोड़ रुपये आते हैं।

वहीं सीएसके के अन्य स्टार खिलाड़ियों केदार जाधव को 7.8 करोड़ रुपये, ड्वेन ब्रावो को 6.4 करोड़ रुपये और शेन वॉटसन को 4 करोड़ रुपये मिलते हैं। वहीं टीम के लिये शानदार प्रदर्शन करने वाले दीपक चाहर की सैलरी चौंकाने वाली है और उन्हें फिलहाल 80 लाख रुपये मिलते हैं, जबकि करण शर्मा को 5 करोड़ का करार दिया गया है। वहीं इस सीजन न खेलने का फैसला करते हुए नाम वापस लेने वाले सुरेश रैना को 11 करोड़ जबकि हरभजन सिंह को 2 करोड़ रुपये मिलते हैं।

जानेंं कितनी है मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की कमाई

जानेंं कितनी है मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की कमाई

वहीं अब मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की बात करें तो धोनी की तरह इस टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी 15 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि टीम के मध्यक्रम को मजबूत बनाने वाले पांड्या ब्रदर्स को करीब 20 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है। जहां हार्दिक पांड्या की सैलरी 11 करोड़ रुपये है तो वहीं क्रुणाल पांड्या को 8.8 करोड़ रुपये मिलते हैं।

वहीं मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 7 करोड़, इशान किशन को 6.2 करोड़ तौ कीरोन पोलार्ड को 5.4 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है। टीम के उभरते खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को 3.2 करोड़ रुपये मिलते हैं जबकि इस सीजन अपना नाम वापस लेने वाले श्रीलंका के लसिथ मलिंगा की 2 करोड़ रुपये का करार मिला था।

ऐसी हो सकती है पहले मैच की प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है पहले मैच की प्लेइंग इलेवन

CSK Squad 2020: अंबति रायडू, शेन वॉटसन, नारायण जगदीशन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), फाफ डुप्लेसिस, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, सैम करन, पीयूष चावला, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर।

Mumbai Indians Squad 2020: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, धवल कुलकर्णी, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

Story first published: Thursday, September 17, 2020, 22:54 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+