IPL 2020: काफी दमदार है दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जीत सकती है पहला खिताब
नई दिल्ली। पिछले 13 सालों से आईपीएल में अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया और पहली बार क्वालिफायर में पहुंच कर सभी को प्रभावित किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने साल 2018 में अपने आप को पूरी तरह से बदलने का काम किया। टीम ने न सिर्फ अपनी फ्रैंचाइजी के नाम को बदला बल्कि अपने खेलने के तरीके को भी बदलकर सभी को चौंका दिया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन भी खिताब जीतने के लिये जबरदस्त तैयारी के साथ उतरी है।
और पढ़ें: IPL 2020: कोरोना से ठीक होकर मैदान पर लौटे दीपक चाहर, CSK ने शेयर किया वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बड़े नाम के बजाय प्रतिभाशाली युवाओं पर भरोसा जताने का काम किया है और इसी के चलते उसने 2019 में लीग मैचों के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने इस साल अपनी टीम में युवा जोश के साथ अनुभव का भी मिश्रण किया है और तैयारी की है कि वह इस बार अपना पहला खिताब जीतने में कामयाब हो सकती है।
और पढ़ें: IPL 2020: रोहित शर्मा ने मारा इतना लंबा छक्का, स्टेडियम पार कर चलती बस में गिरी गेंद, देखें Video

युवा ताकत के साथ अनुभव की है तड़का
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम हमेशा से ही युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा से भरपूर रही है, लेकिन इस सीजन उसने अपनी टीम में अनुभव को भी जगह दी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन में अजिंक्य रहाणे और आर अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया है। वहीं शिखर धवन भी इस टीम का हिस्सा हैं जो कि इस यूनिट को काफी ज्यादा बैलेंस देती है।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बिग बैश लीग में 705 रन ठोंकने वाले ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस को मैच फिनिशर की भूमिका में शामिल किया है। जो जाहिर तौर पर टीम के लिए मैच फिनिशर के रोल में रहेंगे। वहीं एलेक्स कैरी और वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर भी मध्यक्रम में पारी को ताकत देंगे। ऐसे में दिल्ली की टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी में दम दिखाने को तैयार है।

काफी दमदार है दिल्ली की गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स की टीम की गेंदबाजी की बात करें तो उसके पास कगिसो रबाडा जैसे मैच विनर गेंदबाज हैं, हालांकि वह खराब फिटनेस के चलते कुछ समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में टीम के लिये इशांत शर्मा, मोहित शर्मा तेज गेंदबाजी को मजबूती दे सकते हैं।
वहीं स्पिन विभाग की बात करें तो उसके पास अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, आर अश्विन और नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने जैसे गेंदबाज हैं जो कि अपनी फिरकी से किसी भी टीम को परेशान करने का दम रखते हैं। इसके अलावा दिल्ली की टीम ने ऑलराउंडर ललित यादव और रणजी क्रिकेट में धूम मचाने वाले गेंदबाज तुषार पांडे को मौका दिया है, जो कि इस सीजन काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।
दिल्ली की टीम ने बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले डैनियल सैम्स को भी टीम में शामिल किय है जो कि अच्छे बल्लेबाज भी हैं।

बल्लेबाजी में भी दमदार हैं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी की बात करें तो उसके पास ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले दो सीजन में शानदार बल्लेबाजी करके दिखाई है, वहीं शिखर धवन टॉप ऑर्डर में तो शेमरॉन हेटमेयर मध्यक्रम में बल्लेबाजी का दम दिखाने को तैयार हैं।
पंत ने पिछले दो सीजन में 1172 रन बनाए हैं, वो भी 45.07 की बेमिसाल औसत के साथ। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम किसी भी गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उड़ाने का दम रखती है।

ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की टीम
IPL 2020 Delhi Capitals squad list: श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, आवेश खान, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, इशांत शर्मा, कागिसो रबाडा, कीमो पॉल, पृथ्वी शॉ, आर अश्विन, ऋषभ पंत, संदीप लामिछाने, शिखर धवन, एलेक्स कैरी, ललित यादव, मार्कस स्टोयनिस, शिमरॉन हेटमायर, तुषार देशपांडे, डेनियल सैम्स।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
