बड़ी खबर: सिर्फ 36 घंटे तक ही क्वारंटाइन रहेंगे इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, IPL फैन्स खुश

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल का आगाज होने में अब बस दो ही दिन का समय बाकी है। वहीं इस लीग में भाग लेने वाले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जो कि द्विपक्षीय सीरीज के चलते अब तक यूएई नहीं पहुंच पाये थे आज रात को पहुंच रहे हैं। इस बीच बीसीसीआई के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल के आगाज से पहले टीमों को बड़ी राहत की खबर मिली है। बीसीसीआई ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज में आईपीएल में भाग लेने वाले 21 खिलाड़ियों को यूएई पहुंचने के बाद 6 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन के बजाय सिर्फ 36 घंटे आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि इन खिलाड़ियों ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को मेल लिखकर क्वारंटीन के समय को 6 के बजाय 3 दिन करने की मांग की थी जिस पर कार्रवाई करते हुए बोर्ड ने इसे डेढ़ दिन करने का फैसला किया है।

और पढ़ें: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर उस्मान ख्वाजा ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- पाकिस्तानी होने के नाते किया भेदभाव

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से नाम न बताने की शर्त पर इस रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए कहा कि हां बोर्ड ने इस बात का फैसला लिया है कि वो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई सीरीज से आने वाले खिलाड़ियों को 6 दिन के बजाय सिर्फ 36 घंटे क्वारंटीन करेगा। इसके लिये यूएई क्रिकेट बोर्ड और स्थानीय अधिकारियों के साथ मसले को सुलझा लिया गया है। इसका मतलब साफ है कि आईपीएल के आगाज के दौरान सभी टीमों के पास अपने बेस्ट खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

और पढ़ें: अब जल्द सौरव गांगुली की बायोपिक पर भी बनेगी फिल्म, ऋतिक रोशन करेंगे 'दादा' का रोल

इंग्लैंड से गुरुवार रात को पहुंचेंगे खिलाड़ी

इंग्लैंड से गुरुवार रात को पहुंचेंगे खिलाड़ी

उल्लेखनीय है कि आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस के साथ इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर समेत 21 खिलाड़ी गुरुवार देर रात यूएई पहुंचेंगे। जहां पर उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा।

बीसीसीआई के अधिकारी ने इस पर बात करते हुए कहा, 'इंग्लैंड से निकलने से पहले इन खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया है। वहीं चार्टेड फ्लाइट से उतरने के बाद इन खिलाड़ियों फिर से टेस्ट किया जायेगा। जिसके बाद सभी नियमों का पलान करते हुए उन्हें डेढ़ दिन तक क्वारंटीन किया जायेगा और टीम से जुड़ने से पहले आखिरी टेस्ट करने के बाद ही उन्हें जैव बबल में एंट्री करने की इजाजत दी जायेगी। हालांकि इन खिलाड़ियों को छूट देने के पीछे कारण यही है कि ये खिलाड़ी एक जैव बबल से दूसरे सुरक्षित जैव बबल में एंट्री कर रहे हैं।'

सिर्फ 36 घंटों के लिये होना होगा क्वारंटीन

सिर्फ 36 घंटों के लिये होना होगा क्वारंटीन

इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि इन खिलाड़ियों ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को एक मेल लिखकर क्वारंटीन टाइम को 6 के बजाय 3 दिन करने का अनुरोध किया था और ऐसा करने के पीछे यही तर्क दिया था। इसके बाद बीसीसीआई ने कम से कम 3 टीमों के साथ इस पर चर्चा की और इस फैसले पर आई जिससे न सिर्फ बल्कि सभी टीमें भी काफी खुश हैं।

इस रिपोर्ट पर बात करते हुए एक टीम के अधिकारी ने कहा,'बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों के लिये क्वारंटीन के समय को 6 दिन के बजाय 36 घंटे करके काफी अच्छा काम किया है। इसका मतलब है कि हमें पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये जोश हेजलवुड और टॉम कुरैन खेलते दिखाई दे सकते हैं तो वहीं राजस्थान रॉयल्स के पास स्टीव स्मिथ, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर के रूप में ताकतवर खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। इसी तरह से किंग्स इलेवन पंजाब के लिए ग्लेन मैक्सवेल और दिल्ली कैपिटल्स के लिए एलेक्स कैरी पहले मैच में खेल पाएंगे।'

6 दिन के क्वारंटीन से केकेआर नहीं पड़ रहा था फर्क

6 दिन के क्वारंटीन से केकेआर नहीं पड़ रहा था फर्क

गौरतलब है कि अगर बीसीसीआई इन खिलाड़ियों के अनिवार्य क्वारंटीन करने के टाइम को घटाने का फैसला नहीं करता तो लीग की लगभग सभी टीमों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता था। हालांकि इसमें भी सिर्फ कोलकाता नाइटराइडर्स ही एक ऐसी फ्रेंचाइजी होती जिसे इन खिलाड़ियों के 6 दिन क्वारंटाइन होने से कुछ खास प्रभावित नहीं पड़ता क्योंकि इस टीम को अपना पहला मैच 23 सितंबर को खेलना है। उसकी टीम में इयोन मोर्गन, टॉम बैंटन और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

Story first published: Thursday, September 17, 2020, 22:26 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+