Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: 5वीं बार चैम्पियन बनेगी मुंबई, प्लेऑफ में बना गजब संयोग

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आखिरी चरण जारी है और लीग स्टेज के 52 मैच समाप्त हो जाने के बाद भी अभी तक प्लेऑफ की तस्वीर साफ नहीं हुई है। आईपीएल 2020 में लीग स्टेज पर कुल 56 मैच खेले जाने हैं और 52 मैच खत्म हो जाने के बाद भी प्लेऑफ में सिर्फ एक ही टीम अभी तक जगह बना पाई है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल कर अंकतालिका में अपनी जगह टॉप 2 में पक्की कर ली जिसके बाद मुंबई की टीम के लिये प्लेऑफ का ऐसा संयोग बना है जिससे तय हो गया है कि मुंबई की टीम 5वीं बार चैम्पियन बन सकती है।

मुंबई की टीम ने इस समय 18 अकं जुटा लिये हैं और अंकतालिका में पहले नंबर पर काबिज है, ऐसे में उसका प्लेऑफ में पहला क्वॉलिफायर खेलना तय हो गया है। आईपीएल के इतिहास पर नजर डालें तो मुंबई की टीम ने जब-जब भी क्वॉलिफायर 1 खेला है उसने हर बार खिताब जीतने का काम किया है।

और पढ़ें: फैन्स के लिये खुशखबरी, जानें कैसे खरीद सकते हैं गावस्कर की डेब्यू कैप और शास्त्री की कोचिंग किट

मुंबई इंडियंस ने साल 2013,2015, 2017 और 2019 में आईपीएल का पहला क्वॉलिफायर खेला और चारों बार उनकी टीम ने खिताब जीतने का काम किया। वहीं जब साल 2018 में मुंबई की टीम एलिमिनेटर के जरिये फाइनल में पहुंची थी तो वहीं पर सीएसके के खिलाफ उसे फाइनल गंवाना पड़ा।

ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम ने जब एक बार फिर क्वॉलिफायर 1 में जगह बनाई तो फैन्स को उम्मीद बन गई हैकि वह एक बार फिर चैम्पियन बनने जा रही है। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस साल अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और 13 मैचों में से 9 में जीत हासिल की है और एक बार फिर से चैम्पियन बनने का दम दिखाया है।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के लिये कप्तान रोहित शर्मा कुछ मैचों में चोटिल होकर नहीं खेल सके हैं लेकिन उनकी गैरमौजूदगी के बावजूद टीम में अनकैप्ड खिलाड़ियों (जो इंटरनेशनल मैच नहीं खेले) ने शानदार प्रदर्शन किया है और टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ डिकॉक ने की धोनी स्टाइल में स्टंपिंग, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई इंडियंस के लिये जसप्रीत बुमराह (23 विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (20 विकेट) ने गेंदबाजी की कमान संभालने का काम किया और जेम्स पैटिंसन और राहुल चाहर के साथ विरोधी टीम की कमर चटकाने का काम किया है। वहीं बल्लेबाजों की बात करें तो क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 418 रन बनाने का किया तो वहीं पर ईशान किशन भी 395 और सूर्यकुमार यादव 374 रन बना चुके हैं।

Story first published: Sunday, November 1, 2020, 18:47 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+