IPL 2020: ब्लैक लाइवस मैटर्स के समर्थन में उतरे हार्दिक पांड्या, घुटने टेक कर मनाया जश्न
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन धीरे-धीरे अपने आखिरी चरण में पहुंच रहा है, जहां पर फैन्स को लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस बीच रविवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने अपनी विस्फोटक पारी को नस्लवाद के विरोध में चल रहे कैंपेन ब्लैक लाइव्स मैटर को समर्पित कर दिया।
हार्दिक पांड्या ने राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया और इसके बाद अपने अर्धशतक का जश्न घुटने टेक कर मनाया। उल्लेखनीय है कि हार्दिक पांड्या ने जिस तरह के पोस्चर में जश्न मनाया ठीक उसी पोश्चर में दुनिया भर के खिलाड़ियों ने क्रिकेट में नस्लवाद के खिलाफ ब्लैक लाइवस मैटर अभियान को अपना समर्थन देते हुए दिया था।
और पढ़ें: IPL 2020: पंजाब के पेसर अर्शदीप सिंह ने खोला राज, बताया कैसे मिल रही है लगातार जीत
हार्दिक पांड्या ने मैच में 21 गेंदों में 7 छक्के लगाकर नाबाद 60 रनों की पारी खेली और अर्धशतक लगाने के बाद ब्लैक लाइव मैटर्स मूवमेंट के सपोर्ट में घुटने टेके। वहीं पांड्या की ओर से ऐसा करने के बाद कप्तान कायरन पोलार्ड ने भी खुशी में हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया।
गौरतलब है कि अमेरिका के मिनियापोलिस में एक श्वेत पुलिस अधिकारी की ओर से एक अफ्रीकी अमेरिकी नागरिक जॉर्ड फ्लॉयड की हत्या के बाद से ही दुनिया भर में नस्लवाद के विरोध में ब्लैक लाइवस मैटर का मूवमेंट जारी है, जिसके दौरान प्रदर्शनकारियों के विरोध के सामने पुलिस वालों ने घुटने टेक कर अपना समर्थन दिया था जिसके बाद यह सिग्नेचर इस मूवमेट का प्रतीक बन गया है।
और पढ़ें: IPL 2020: राजस्थान के खिलाफ हार्दिक ने इयान बिशप को खास अंदाज में किया ट्रोल, वायरल हुआ Video
आपको बता दें कि आईपीएल मे अभी तक किसी क्रिकेटर या किसी टीम ने ब्लैक लाइव्स मैटर को लेकर अपना समर्थन नहीं दिया था लेकिन पांड्या पहले खिलाड़ी बने जिसने खुलकर समर्थन किया है। हार्दिक ने इस जेस्चर पर टीम की कमान संभाल रहे कायरन पोलार्ड ने रिस्पॉन्स में खड़े होकर अपना हाथ उठाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications