For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: बटलर की पारी ने तोड़ा CSK का प्लेऑफ में जाने का सपना, 7 विकेट से हराया

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 37वां मैच अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला गया जहां पर राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिये करो या मरो का मैच खेला गया। चेन्नई की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रनों का स्कोर खड़ा किया और राजस्थान को जीत के लिये 126 रनों का लक्ष्य दिया। रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने इस मैच को 18वें ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया और प्लेऑफ की रेस में खुद को बरकरार रखा।

इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई और आईपीएल के 13 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ है जब चेन्नई की टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पायेगी। इसके साथ ही 2008 के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि जब राजस्थान रॉयल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को दो बार हराने का काम किया।

और पढ़ें: MI vs KXIP: अगर दुबई में दोबारा टाई होता सुपर ओवर तो फिर जानें क्या कहते हैं नियम

रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के खिलाफ चेन्नई की टीम ने शानदार शुरुआत की और महज 28 रन के अंदर 3 विकेट हासिल कर लिये। हालांकि इसके बाद राजस्थान के लिये कप्तान स्टीव स्मिथ (26) और जोस बटलर (70) ने चौथे विकेट के लिये 98 रनों की साझेदारी की और मैच को 7 विकेट से जीत लिया। राजस्थान की टीम ने मैच को 15 गेंद पहले ही खत्म कर लिया।

जोस बटलर ने पहली बार आईपीएल के इस सीजन में अपना अर्धशतक पूरा किया और अपनी टीम के लिये 48 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 70 रनों की पारी खेली, वहीं स्टीव स्मिथ ने 34 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर अपनी टीम का भरपूर साथ दिया।

और पढ़ें: CSK vs RR: राजस्थान की गेंदबाजी के सामने पस्त हुई चेन्नई, बनाया IPL 2020 का सबसे कम स्कोर

इससे पहले चेन्नई के लिये दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। वहीं जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट हासिल किये। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम ने अंक तालिका में 8 प्वाइंटस हासिल कर लिये हैं और प्वाइंटस टेबल में 5वें पायदान पर पहुंच गई है। ऐसे में अगर राजस्थान को प्लेऑफ के सपने को पूरा करना है तो उसे बचे हुए चारों मैच में जीत हासिल करनी होगी।

Story first published: Monday, October 19, 2020, 23:08 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+