For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: रैना-हरभजन की गैरमौजूदगी पर श्रीकांत का बड़ा बयान, बताया क्या है CSK का प्लान

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस का प्रभाव इस साल इंडियन प्रीमियर लीग पर भी काफी देखने को मिला। जहां पहले इस टूर्नामेंट को उसके तय समयानुसार (29 मार्च) के बजाय 19 सितंबर को रिशेड्यूल किया गया तो वहीं पर इसे भारत के बजाय संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में कराना पड़ा। इतना ही नहीं जब खिलाड़ियों को लेकर टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंची तो चेन्नई सुपर किंग्स के 2 खिलाड़ियों समेत 13 सदस्यों को इस महामारी ने अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि यह सभी लोग इस महामारी से रिकवर तो कर चुके हैं लेकिन कोरोना के संक्रमित होने के डर से सीएसके की टीम के 2 दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने सीजन से अपना नाम वापस ले लिया।

और पढ़ें: 560 गरीब बच्चों की मदद के लिये आगे आये क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, जानें कैसे की हेल्प

वहीं इन दोनों खिलाड़ियों के आईपीएल 2020 से अपना नाम वापस लेने को लेकर भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता और खिलाड़ी के श्रीकांत ने अपनी राय दी है और दोनों खिलाड़ियोंं की कमी को भरने के लिये चेन्नई सुपर किंग्स के प्लान के बारे में बताया है।

और पढ़ें: IPL 2020: ट्विटर ने आईपीएल के लिये की बड़ी तैयारी, 7 भाषाओं में जारी की स्पेशल इमोजी

बहुत याद आयेंगे रैना

बहुत याद आयेंगे रैना

श्रीकांत का मानना है कि सुरेश रैना और हरभजन सिंह के आईपीएल 2020 से नाम वापस लेने से चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका जरूर लगा है लेकिन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस परिस्थिति को संभाल लेने में सक्षम हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों खिलाड़ियों का अनुभव यूएई में होने वाले आईपीएल और वहीं कि स्पिन फ्रैंडली पिच पर टीम के काफी काम आ सकता था।

अपने यूट्यूब शो चिकी चिका में इस बारे में बात करते हुए श्रीकांत ने कहा, 'चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को एक खिलाड़ी और एक बल्लेबाज के रूप में निश्चित तौर पर सुरेश रैना की कमी खलेगी। इतना ही नहीं पूर्व कप्तान के रूप में रैना जिस तरह से धोनी को सपॉर्ट करते हैं, पार्टटाइम बॉलिंग और जबरदस्त फील्डिंग भी सीएसके को उनके न होने का एहसास दिलाती रहेगी। रैना टीम में जोश लाने का काम करते रहे हैं, इसलिये मैदान पर और फैन्स के बीच उन्हें मिस किया जाना लाजमी है।'

हरभजन के अनुभव का होता फायदा

हरभजन के अनुभव का होता फायदा

इतना ही नहीं श्रीकांत ने इस सीजन आईपीएल से अपना नाम वापस लेने वाले दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के बारे में बात करते हुए कहा कि टीम को उनकी कमी भी खलेगी।

उन्होंने कहा, 'यूएई की बात की जाये तो यहां कि पिचें हमेशा ही स्पिन गेंदबाजों के लिये ज्यादा अनुकूल देखी गई हैं, ऐसे में अगर हरभजन टीम में होते, तो चेन्नई सुपरकिंग्स को उनकी गेंदबाजी और मुश्किल परिस्थितियों में उनके अनुभव का फायदा जरूर मिलता। उन्होंने पहले भी सीएसके के लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।'

धोनी संभालने में माहिर, विजय के पास मौका

धोनी संभालने में माहिर, विजय के पास मौका

पूर्व चयनकर्ता के श्रीकांत ने दोनों की गैरमौजूगी के बारे में बात करते हुए कहा कि भले ही सीेसके को इन दोनों खिलाड़ियों की कमी खलेगी लेकिन धोनी ऐसी स्थिति को संभालने में माहिर हैं। इसके अलावा टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के लिये यह शानदार मौका है कि वो सुरेश रैना की जगह जिम्मेदारी संभालें और वो करके दिखायें जो अब तक रैना करते आ रहे थे।

उन्होंने कहा, 'सुरेश रैना और हरभजन सिंह का टीम में ना होना चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए दौहरा झटका है। अब यह टीम पूरी तरह से धोनी के हाथों में है। वह ही इसे संभाल सकते हैंं, क्योंकि उन्होंने पहले भी ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है और कई बार देखा गया है कि वो ऐसी परिस्थितियोंं में निखर कर ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं। मेरे ख्याल से यह मुरली विजय के लिए बेहतर मौका साबित हो सकता है। वो अपने खेल को लेकर पूरी तरह से अटल है। हम जब कभी भी मिले, उसने कहा कि वो अच्छे तरह से प्रैक्टिस कर रहा है और मौके की तलाश में भी है।'

Story first published: Monday, September 14, 2020, 15:23 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+