IPL 2020 में तीसरी बार हुआ सुपरओवर, जानें कैसा रहा रोमांच
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में रोमांच का स्तर मैच दर मैच बढ़ता जा रहा है। रविवार को अबुधाबी के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गये 35वें मैच में आईपीएल 2020 का तीसरा सुपरओवर देखने को मिला, जिसमें केकेआर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को जीत लिया और अंक तालिका में 10 अंक लेकर चौथे पायदान पर पहुंच गये हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अब लीग में बने रहने के लिये लगभग हर मैच की जरूरत है।
अबुधाबी के मैदान पर खेले गये इस मैच में केकेआर की टीम ने आज दो बदलाव किये थे और गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन को पहली बार खेलने का मौका दिया था तो वहीं कुलदीप यादव की भी वापसी हुई थी। हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर केेकेआर की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिये जिसने इयोन मोर्गन (34), शुबमन गिल (36) और दिनेश कार्तिक (29) की पारियों के दम पर 5 विकेट खोकर 163 रन बनाये।
और पढ़ें: SRH vs KKR: कभी मैच में हेलमेट पहनकर की थी अंपायरिंग, आज मैदान पर बने रॉकस्टार
वहीं रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन बीच के ओवर्स में केकेआर ने मैच में अपनी बढ़त बना ली और एक वक्त ऐसा लगा कि आसानी से मैच जीत जायेंगे। हालांकि कप्तान डेविड वॉर्नर (47) ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और आखिरी ओवर में मैच का रुख बदल दिया।
आखिरी ओवर में हैदराबाद की टीम को जीत के लिये 18 रनों की दरकार थी और केकेआर की तरफ से रसेल गेंदबाजी करने आये। रसेल ने नो बॉल से शुरुआत की लेकिन फ्री हिट पर राशिद खान बड़ा फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ 1 रन लेकर वॉर्नर को स्ट्राइक दी।
डेविड वॉर्नर ने रसेल की अगली 3 गेंदों पर लगातार 3 चौके लगाये। अब हैदराबाद को 2 गेंद में 4 रन की दरकार रह गई थी, वार्नर ने 5वीं गेंद पर 2 रन लिये लेकिन आखिरी गेंद पर लेग बाई के रूप में सिर्फ 1 रन ही बना सके। इसकी बदौलत फैन्स को आईपीएल में तीसरी बार सुपर ओवर देखने को मिला।
और पढ़ें: केकेआर की नई मुसीबत, आंद्रे रसल का लगातार फ्लॉप शो जारी
सुपरओवर में खेल पहुंचने के बाद लगा कि शायद अब हैदराबाद की टीम इस मैच में जीत हासिल कर ले, लेकिन केकेआर के लिये पारी में 4 ओवर गेंदबाजी करके 15 रन खर्च करने वाले औऱ 3 विकेट झटकने वाले लॉकी फर्ग्यूसन को गेंदबाजी का मौका मिला, जिन्होंने सुपरओवर की पहली गेंद पर ही डेविड वॉर्नर को बोल्ड कर पहला झटका दिया। वहीं दूसरी गेंद पर अब्दुल समद ने 2 रन लिया लेकिन तीसरी गेंद पर फर्ग्यूसन ने समद को भी बोल्ड कर हैदराबाद को महज 2 रन पर समेट दिया।
फर्ग्यूसन की शानदार गेंदबाजी के दम पर केकेआर की टीम को सुपरओवर में महज 3 रन की दरकार थी। क्रिकेट के इतिहास में यह किसी भी टीम की ओर से दिये गये सबसे न्यूनतम स्कोर की लिस्ट में पंजाब के साथ दूसरे नंबर पर है। पंजाब की टीम ने भी इसी सीजन दिल्ली के खिलाफ पुहले सुपरओवर मैच में 2 रन ही बनाये थे।
केकेआर की टीम ने राशिद खान की गेंदबाजी के खिलाफ इस स्कोर को 4 गेंद पर हासिल कर लिया और मैच को जीतकर अपनी टीम के लिये 2 अंक हासिल किये। लॉकी फर्ग्यूसन ने केकेआर के लिये इस मैच में 5 विकेट हासिल किये और मैन ऑफ द मैच बने।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications