For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Dream 11 में इनाम जीतने के लिये मुंबई-पंजाब के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 36वां मैच आज मुंबई इंडियंस औऱ किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाने वाला है, जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम लगातार 5 मुकाबले जीत कर आ रही है तो वहीं पंजाब की टीम लीग में अपना दूसरे मैच जीतकर आ रही है। इस मैच में जहां मुंबई की टीम के पास अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंचने का मौका है तो वहीं पंजाब की टीम के लिये यह मैच करो या मरो जैसा है, अगर उसे लीग में प्लेऑफ तक पहुंचने के अपने विकल्प को खुला रखना है तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

वहीं पंजाब के लिये क्रिस गेल ने भी वापसी करते हुए अर्धशतक लगाने का काम किया और 5 छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली। गेल की वापसी और पंजाब की जीत के चलते फैन्स को आज मैदान पर एक बेहद रोमांचक मैच देखने की उम्मीद है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं।

और पढ़ें: SRH vs KKR: कभी मैच में हेलमेट पहनकर की थी अंपायरिंग, आज मैदान पर बने रॉकस्टार

प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है। फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की संभावित 11: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।

और पढ़ें: BCCI ने बताया कब से शुरु होगा घरेलू क्रिकेट, नहीं होगा विजय हजारे, रणजी के बदले नियम

ऐसी रखें अपनी DREAM 11 की टीम

विकेटकीपर- क्विंटन डिकॉक (9.0), इशान किशन (8.5), लोकेश राहुल (11.0), निकोलस पूरन (9.0)

बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव (9.0), क्रिस गेल (9.0), मयंक अग्रवाल (9.5)

ऑलराउंडर- क्रुणाल पांड्या (8.5)

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह (9.0), ट्रेंट बोल्ट (8.5), रवि बिश्नोई (8.5)

Story first published: Sunday, October 18, 2020, 18:09 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+