For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: खराब किस्मत की वजह से बेकार गया CSK का सीजन, करारी हार के बाद बोले धोनी

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 41वां मैच आज शारजाह के मैदान पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया जहां पर सीएसके की टीम का फ्लॉप शो एक बार फिर जारी रहा और मुंबई की टीम ने चेन्नई के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 114 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने महज 74 गेंदों में 10 विकेट से जीत हासिल की और आईपीएल के 13 सालों के इतिहास में चेन्नई के खिलाफ 10 विकेट से जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है।

इसके साथ ही सीएसके की टीम को अब तक खेले गये 11 मैचों में 8वीं बार हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मैच में हार के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि यह साल उनकी टीम के लिये कई मायनों में खराब रहा, हालांकि इसके पीछे कुछ हद तक खराब किस्मत का भी हाथ रहा। धोनी ने कहा कि हमारा ध्यान बाकी के बचे तीन मैचों में युवाओं को अगले सीजन में अच्छा खेलने के लिये तैयार करने पर है।

और पढ़ें: IPL 2020: महज 74 गेंद में जीती मुंबई, चेन्नई को 10 विकेट से रौंदा

उन्होंने कहा ,'जब आपकी टीम इस तरह का प्रदर्शन करती है तो आपको दुख होता है। हमें देखना होगा कि गलती कहां हुई, यह हमारा साल नहीं था। आपको 8 विकेट से हार मिली है या फिर 10 विकेट से वह मायने नहीं रखता लेकिन आपको यह देखना होता है कि टूर्नामेंट में हमसे कहां गलती हुई है जिसके चलते हम इस समय जहां है और यही दुखी करता है। हमें दूसरे मैच में ही देखना था कि हम कहां गलत हुए, थोड़ा कह सकते हैं कि हमारी किस्मत भी खराब रही। पहले मैच के बाद रायुडू को चोट लग गई और बाकी बल्लेबाज अपना 200 फीसदी नहीं दे पाये। जिन मैचों में हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, वहां टॉस नहीं जीत सके। जब हमने पहले बल्लेबाजी की तो ओस थी। हम अपने खराब प्रदर्शन के 100 बहाने दे सकते हैं लेकिन सबसे अहम बात यह है कि हमें खुद से पूछना होगा कि क्या हम अपनी क्षमता के अनुरूप खेल सके। क्या हमने अब तक के अपने रिकार्ड के अनुसार खेला, नहीं! हमने कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए।'

इसके साथ ही धोनी ने अगले साल के लिये अपनी टीम को तैयार करने पर बात करते हुए कहा कि अगले साल के लिये तस्वीर का साफ होना काफी जरूरी है।

और पढ़ें: MI vs CSK: सैम करन की जुझारु पारी से 114 पर पहुंची चेन्नई, महज 21 रन पर गिर गये थे 5 विकेट

उन्होंने कहा ,'अगले साल बहुत सारे अगर मगर होंगे, आने वाले तीन मैचों में युवा खिलाड़ियों को परखा जायेगा । अगले साल को ध्यान में रखकर देखेंगे कि कौन डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी कर सकता है और कौन बल्लेबाजी का दबाव झेल सकता है, अगले तीन मैचों में नये चेहरों को आजमाया जायेगा।'

Story first published: Saturday, October 24, 2020, 5:46 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+