For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: करो या मरो के मैच में जीती कोलकाता, राजस्थान को 60 रनों से हराया

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL
KKR vs RR Match Highlights: KKR are alive in the play-offs race with a 60-run win | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 54वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को दुबई के मैदान पर 60 रनों से रौंदकर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखा है। राजस्थान रॉयल्स ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अच्छी शुरुआत भी लेकिन कोलकाता की टीम के लिये कप्तान इयोन मोर्गन ने 35 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को करो या मरो के मैच में 191 रनों के विशाल स्कोर तक ले गये।

वहीं रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। पहली 5 गेंद में 18 रन बटोरने वाली राजस्थान की टीम के लिये पैट कमिंस आज काल के रूप में उतरे।

और पढ़ें: IPL 2020: टॉम मूडी ऋषभ पंत पर साधा निशाना, बताया किस वजह से हो रहे हैं फेल

कमिंस ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पहले रॉबिन उथप्पा का विकेट हासिल किया। तो वहीं अपने दूसरे ओवर में पहले बेन स्टोक्स (18) और फिर स्टीव स्मिथ (4) को आउट कर 3 विकेट हासिल कर लिये।

शिवम मावी ने पारी के चौथे ओवर में संजू सैमसन का विकेट हासिल किया। दिनेश कार्तिक ने शानदार कैच लपक कर राजस्थान को चौथा झटका दिया। इसके बाद पैट कमिंस ने 5वें ओवर में रियान पराग को भी आउट किया। पावरप्ले में यह पहली बार हुआ जब राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पावरप्ले में 5 विकेट खोने का काम किया।

और पढ़ें: मार्कस हैरिस ने एडिलेड में तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा इतिहास

यहां से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जोस बटलर (35) और राहुल तेवतिया (31) ने पारी को संभालने का काम किया लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने इन दोनों बल्लेबाजों का विकेट लेकर टीम को पूरी तरह से मैच से बाहर कर दिया। श्रेयस गोपाल ने राजस्थान के लिये 23 रनों का योगदान दिया। हालांकि राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी और 60 रनों से मैच हार गई।

Story first published: Sunday, November 1, 2020, 23:17 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+