IPL 2020 के आयोजन पर जानें क्यो बोले नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी
नई दिल्ली। दुनिया भर में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस के चलते अब तक कई सारे खेल आयोजन रद्द किये जा चुके हैं और स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि इस बार इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) का आयोजन भी मुश्किल ही है। हालांकि आईपीएल की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में से एक पैट कमिंस को अभी भी उम्मीद है कि इस साल आईपीएल का आयोजन जरूर होगा। पैट कमिंस ने लीग के आयोजन को लेकर उम्मीद नहीं छोड़ी है हालांकि इस बात को भी माना है कि कोरोना वायरस के चलते इसके इस महीने शुरु होने की दरकार कम है।
उल्लेखनीय है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने पैट कमिंस को इस साल आईपीएल की नीलामी में 15.50 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि देकर खरीदा था। वह आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बने थे।
और पढ़ें: गांगुली-पोंटिंग नहीं बल्कि यह कीवी खिलाड़ी है शेन वॉर्न के जमाने का महानतम कप्तान
कमिंस ने कहा, 'आईपीएल अभी रद्द नहीं किया गया है या इस तरह का कोई फैसला आयोजकों ने नहीं किया है। उसकी स्थिति अभी जस की तस है। हम लगातार अपनी टीमों के संपर्क में हैं। निश्चित तौर पर अब भी हर कोई चाहता है कि इस टूर्नमेंट का आयोजन हो, लेकिन सभी जानते हैं कि अभी प्राथमिकता कोरोना वायरस को फैलने से बचाना है।'
गौरतलब है कि आईपीएल पहले 29 मार्च से शुरु होने वाला था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिये स्थगित कर दिया गया है। पीएम मोदी की ओर से लगाये गये 21 दिनों का लॉकडाउन भी इसी दिन खत्म होने वाला है।
उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह जल्द शुरू हो पाएगा। मेरे कहने का मतलब है कि निश्चित तौर पर हमारी प्राथमिकता वहां खेलने की होगी लेकिन इस बीच अच्छी बात यह है कि हमें विश्राम का समय मिला है।'
और पढ़ें: विराट कोहली का खुलासा, बताया किन 2 खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी करना पसंद
आपको बता दें कि अगर यह 15 अप्रैल के बाद शुरू भी होता है तो मैच खाली स्टेडियम में खेले जा सकते हैं और यह भी स्पष्ट नहीं है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इसमें भाग ले पाएंगे या नहीं क्योंकि यात्रा को लेकर पाबंदियां अब भी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
