For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Qualifier 2: हैदराबाद के खिलाफ जमकर बरसे शिखर धवन, नाम किये कई रिकॉर्ड

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का दूसरा क्वालिफायर मैच आज अबुधाबी के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अच्छी शुरुआत करते हुए पहले बल्लेबाजी में 189 रनों का स्कोर खड़ा किया। पिछले 6 मैचों से लगातार सलामी जोड़ी की समस्या से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आज के मैच में शिखर धवन के साथ मार्कस स्टॉयनिस को ओपनिंग करने के लिये भेजा और दोनों ने ही कोच रिकी पोंटिंग के फैसले को सही साबित करते हुए पहले विकेट के लिये 86 रनों की साझेदारी की।

वहीं स्टॉयनिस के साथ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी आज दमदार पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाने का काम किया और दिल्ली की टीम को एक बड़े स्कोर की ओर ले गये। शिखर धवन ने आज के मैच में 50 गेंद खेलकर 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 78 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: IPL Qualifier 2: धवन-स्टॉयनिस ने दिल्ली को दी दमदार शुरुआत, SRH के सामने रखा 190 का टारगेट

इसके साथ ही शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर का 41 वां अर्धशतक पूरा किया और इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में 600 रन भी पूरे कर लिये। शिखर धवन ने इस सीजन खेले गये 16 मैचों में 46.38 की औसत से 603 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाने का काम भी किया।

शिखर धवन ने अपनी आज की पारी के साथ ही कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिये। वह दिल्ली कैपिटल्स के लिये 600 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं। इस लिस्ट में धवन के अलावा सिर्फ ऋषभ पंत का नाम शामिल है जिन्होंने साल 2018 में दिल्ली (डेयरडेविल्स) के लिये 684 रन बनाने का काम किया था।

और पढ़ें: IPL 2020: प्लेऑफ में निशाने पर लगा दिल्ली का तीर, पावरप्ले में हैदराबाद को किया ढेर

इसके अलावा यह पहला मौका है जब शिखर धवन ने किसी भी टीम की ओर से खेलते हुए आईपीएल प्लेऑफ, एलिमिनेटर या किसी नॉकआउट मैच में अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। शिखर ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए कई बार प्लेऑफ और फाइनल तक का सफर तय किया लेकिन अहम मुकाबलों में वह कभी भी 50+ स्कोर नहीं बना पाये।

Story first published: Sunday, November 8, 2020, 22:35 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+