
रोहित ने बताया कैसे पोंटिंग ने की मदद
इंडिया टुडे न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम में बात करते हुए रोहित शर्मा ने टीम की सफलता और अपनी कप्तानी के तरीके को लेकर खुल कर बात की और रिकी पोंटिंग की तारीफ करते हुए अपनी सफलता का श्रेय दिया।
उन्होंने कहा, ' मैच के दौरान मैं यह जानने की कोशिश करता हूं कि कैसे टीम के सभी खिलाड़ियों से उनका छोटे सा छोटा योगदान महत्वपूर्ण है इस बात का अहसास दिला सकूं। जब आप ऐसा कर देते हैं तो खिलाड़ी अपना 200 प्रतिशत देते हैं। और हां इस दौरान मेरा खुद का प्रदर्शन भी महत्वपूर्ण होता है। मैंने रिकी पोंटिंग से सीखा था कि आपको टीम में शामिल 10 खिलाड़ियों के अलावा बेंच पर बैठे बाकी खिलाड़ियों को भी मैच का हिस्सा होने का अहसास दिलाते रहना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि आप सभी से बात करते रहें। यही वजह है कि मैं इस बात को सुनिश्चित करने की कोशिश करता हूं।'

पोंटिंग ने बताया कैसे करें टीम की मदद
गौरतलब है कि रिकी पोंटिंग ने मुंबई इंडिंयस के लिये बतौर कोच और कप्तान की भूमिका निभाई है।
पोटिंग की तारीफ करते हुए रोहित ने कहा, 'जब पोंटिंग मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे तो मुझे उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने मुझसे कहा था कि जब आप कप्तानी करते है तो आप सिर्फ यह नहीं सोच सकते कि आप उनसे कैसे काम लेंगे। आपको हमेशा उनकी बातों को सुनना होगा।'

रोहित ने बताया कैसे युवा खिलाड़ियों से लेते हैं बेस्ट
इस दौरान जब रोहित शर्मा से पूछा गया कि वह युवा खिलाड़ियों से बेस्ट प्रदर्शन निकालने के लिये वह क्या करते हैं तो उन्होंने कहा कि आपको सुनिश्चित करना होता है कि आपके खिलाड़ी दबाव महसूस न करें। जब वो दबाव में नहीं होंगे तो वो अच्छा करेंगे। उन्हें लेकर टीम में ज्यादा बातचीत नहीं होनी चाहिये क्योंकि आखिर में उन्हें सब पता चल ही जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
