For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: रोहित शर्मा ने बताया आखिर हार्दिक पांड्या से क्यों नहीं करा रहे गेंदबाजी

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को खत्म होने में अब बस एक ही मैच बाकी है जहां पर फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम का सामना दुबई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन शानदार खेल दिखाते हुए पहले प्लेऑफ में दिल्ली को हराकर छठी बार फाइनल में जगह बनाई थी। मुंबई इंडियंस के लिये इस सीजन हार्दिक पांड्या, कायरन पोलार्ड, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने का काम किया।

इस दौरान पूरे सीजन टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या शानदार बल्लेबाजी करते नजर आये लेकिन उनकी गेंदबाजी का जलवा फैन्स को देखने को नहीं मिला। इसके बाद लगातार यह सवाल उठ रहा है कि आखिरकार क्या कारण है जिसकी वजह से हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करते नजर नहीं आ रहे हैं।

और पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो सकते हैं 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती, जानें क्यों

इसका जवाब में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बयान देते हुए जानकारी दी कि पीठ की सर्जरी के बाद से हार्दिक पांड्या को अभी भी कुछ परेशानी है जिसके चलते वह गेंदबाजी करने में सक्षम नहीं हैं और इसी वजह से मैच के दौरान वह बॉलिंग नहीं कर रहे हैं।

रोहित ने हार्दिक की हेल्थ के बारे में बात करते हुए कहा कि वो किसी भी खिलाड़ी से ऐसा कुछ भी करने को नहीं कहेंगे जिससे उसके ऊपर वो काम करने का दबाव बने जिसे कर पाने के वो लायक नहीं हैं।

आईपीएल 13 के फाइनल मैच से पहले रोहित ने मीडिया से बात करते हुए कहा,'हम हर तीन से चार मैच के बाद हार्दिक की हेल्थ का मूल्यांकन करते हैं और इस बारे में बात करते रहते हैं कि वो क्या करना चाहते हैं। मौजूदा समय में वो गेंदबाजी करने में सक्षम नहीं हैं। हमने इसको लेकर सारे फैसले उसके ऊपर ही छोड़ रखे हैं। यदि वह आराम महसूस करते हैं, तो वे खुशी से गेंदबाजी करेंगे। लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं है। वे कुछ परेशानी से गुजर रहे हैं। अगर हार्दिक गेंदबाजी करते, तो उन्हें ऐसा करते देखना अच्छा लगता।'

और पढ़ें: IPL 2020: हैदराबाद के खिलाफ इस कारण वापसी कर पाई दिल्ली, मुंबई से हार ने किया था निराश

आईपीएल 13 के फाइनल मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि किसी भी टीम के लिये जीत आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करती है, ऐसे में किसी भी टीम को कम नहीं आंका जा सकता।

उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो हम इन खिलाड़ियों से पहले कैसा खेले और हमने उन्हें हरा दिया था। हमें सिर्फ यह सोचने की जरूरत होगी कि वे नई टीम है और हम इस प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ बतौर टीम क्या करेंगे।'

Story first published: Monday, November 9, 2020, 21:27 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+