Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: पंजाब के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL
CSK vs KXIP Match Highlights: Ruturaj Gaikwad breaks many records with Third Fifty | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल कर अपने कैंपेन को एक अच्छे नोट पर खत्म किया। चेन्नई की इस जीत ने जहां पर फैन्स को अगले सीजन के लिये कई सारी अच्छी उम्मीदें दी तो वहीं पर प्लेऑफ की रेस में अपनी उम्मीद को जिंदा रखने के लिये खेल रही पंजाब की टीम के सफर को भी चेन्नई ने खत्म कर दिया।

पंजाब की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और दीपक हुडडा के अर्धशतक के चलते निर्धारित 20 ओवर्स में 153 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसका पीछा करते हुए चेन्नई की टीम ने एक बार फिर जबरदस्त शुरुआत की और ऋतुराज गायकवाड़ और फॉफ डुप्लेसिस ने पहले विकेट के लिये 82 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें: IPL 2020: 5वीं बार चैम्पियन बनेगी मुंबई, प्लेऑफ में बना गजब संयोग

भले ही फाफ डुप्लेसिस इस मैच में 34 गेंद में 48 रनों की पारी खेलकर आउट हो गये हों लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर बल्लेबाजी में शानदार खेल दिखाया और नाबाद 62 रनों की पारी खेलते हुए लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के लिये लगातार 3 अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं।

इतना ही नहीं ऋतुराज ने अपने अर्धशतक के साथ ही एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गायकवाड़ आईपीएल इतिहास में अपना डेब्यू सीजन खेलते हुए लगातार 3 अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। वहीं इसी सीजन आरसीबी के लिये डेब्यू करने वाले देवदत्त पाड्डिकल ने भी लगातार 2 अर्धशतक लगाने का काम किया था।

और पढ़ें: फैन्स के लिये खुशखबरी, जानें कैसे खरीद सकते हैं गावस्कर की डेब्यू कैप और शास्त्री की कोचिंग किट

ऋतुराज ने पंजाब के खिलाफ 49 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 62 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को मैच जिता कर वापस लौटे। इससे पहले गायकवाड़ ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 72 रनों की पारी खेली थी जबकि आरसीबी के खिलाफ नाबाद 65 रनों की पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाने का काम किया था।

ऋतुराज गायकवाड़ की इन पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने न सिर्फ जीत की हैट्रिक लगाने का काम किया बल्कि अगले सीजन में यह टीम के लिये युवा बल्लेबाजों की दावेदारी को भी मजबूत किया।

Story first published: Sunday, November 1, 2020, 19:51 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+