For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संजू सैमसन को लेकर शेन वॉर्न ने दिया बड़ा बयान, कहा- हैरान हूं टीम इंडिया में नहीं मिलता पूरा मौका

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन जारी है और भारतीय खिलाड़ी इस लीग में जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गये मैच में 32 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। हालांकि यह भी सच है कि यह भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज टीम इंडिया के लिये अभी तक सभी प्रारूपों में अपनी जगह नहीं बनाई है। इसी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें इस बात की हैरानी है कि इस टैलेंटेड खिलाड़ी को अब तक भारतीय टीम के सभी प्रारूपों में खेलने का मौका क्यों नहीं मिला है।

और पढ़ें: KKR vs SRH: शुबमन गिल-मोर्गन के दम पर जीती कोलकाता, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

शेन वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स के इंस्टाग्राम लाइव पर कहा, 'संजू सैमसन कमाल का खिलाड़ी है। मेरा मानना है कि काफी समय बाद उसके जैसा कोई खिलाड़ी हुआ है और मैं यह बात काफी लंबे समय से कहा रहा हूं। मैं हैरान हूं कि भारतीय टीम के लिये यह खिलाड़ी अभी तक सभी पारूपों में खेलता हुआ नजर क्यों नहीं आया। संजू बेहद शानदार खिलाड़ी है और उसके पास वो सारे शॉट्स हैं जो किसी खिलाड़ी को महान बनाते हैं। मुझे यकीन है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करके रॉयल्स को आईपीएल जीतने में मदद करेगा। मुझे उम्मीद है कि भारत के लिये मैं उसे तीनों प्रारूपों में खेलते देखूंगा।'

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपने दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब का सामना करेगी, लीग का 9वां मैच शारजाह के मैदान पर खेला जायेगा। जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम चेन्नई के खिलाफ अपना पहला मैच जीत कर आ रही है तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के लिये कप्तान केएल राहुल ने शतक लगाकर आरसीबी के खिलाफ जीत दिलाने का काम किया।

और पढ़ें: DC vs CSK: धोनी के नंबर 4 पर बैटिंग को लेकर सहवाग का बड़ा बयान, कहा- मोदी जी आप ही समझाओ

ऐसे में रविवार को होने वाले इस मुकाबले में काफी मजा देखने को मिल सकता है। राजस्थान की टीम में जोस बटलर की भी वापसी हो रही है जो कि पिछले मैच में उपलब्ध नहीं थे। शारजाह में मैदान छोटा होने की वजह से दोनों टीमों की ओर से बड़े-बड़े श़ॉट खेलते हुए देखे जा सकते हैं।

Story first published: Monday, September 28, 2020, 6:32 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+