For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Viral Video: हार्दिक पांड्या ने बताया कोरोना वायरस के बीच कैसे बोरियत करें खत्म

नई दिल्ली। दुनिया भर में तेजी से प्रकोप बनकर फैल रही कोविड-19 महामारी के चलते भारतीय टीम के हफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी के सपने को कुछ समय के लिये ब्रेक लग गया है। कोरोना वायरस के चलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की 3 मैचों की वनडे सीरीज रद्द हो गई जिसके चलते चोट से उबर कर मैदान पर वापसी करने की उम्मीद कर रहे हार्दिक पांड्या अपना खेल नहीं दिखा पाये। वहीं 29 मार्च से शुरु होने वाले आईपीएल पर भी कोरोना वायरस की बुरी नजर ने 15 अप्रैल तक टाल दिया है, जिसकी वजह से सभी खिलाड़ी अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं।

और पढ़ें: वसीम जाफर ने बताया टी20 विश्व कप में कैसे साथ खेल सकते हैं पंत, धोनी और राहुल

इस वायरस के चलते पूरी दुनिया में लॉकडाउन जैसे हालात हो गए हैं, ऐसे में कुछ खिलाड़ियों का बोर होना बनता है लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो ऐसे मौके पर भी सकारात्मक तरीके से जीने की कला लोगों को सिखाते हैं। हार्दिक पांड्या की फैमिली का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

और पढ़ें: T20 World Cup में वापसी पर एबी डिविलियर्स ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है प्लान

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है पांड्या फैमिली का वीडियो

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है पांड्या फैमिली का वीडियो

हार्दिक पांड्या की फैमिली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ भाई क्रुणाल पांड्या, पंखुड़ी शर्मा और नताशा स्टानकोविक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, इसको शेयर करते हुए पखुंड़ी ने लिखा कि सभी लोग घर में रहें और सकारात्मक बने रहें।

ऐसे डांस कर रही है पांड्या फैमिली

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, पंखुड़ी शर्मा और नताशा स्टानकोविक एक-एक करके सामने आ रहे हैं और वीडियो में बजने वाली धुन पर एक एक करके नाचते नजर आते हैं।

गौरतलब है कि क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा की शादी 27 दिसंबर 2017 को हुई थी और हार्दिक पांड्या ने साल 2020 के पहले दिन ही नताशा स्टानकोविक के साथ दुबई में फिल्मी अंदाज में सगाई की थी। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या दोनों ही भारत के लिये क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिये खेलते हैं। हालांकि कोरोना वायरस के चलते आईपीएल 2020 को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है।

कोरोना वायरस ने ठप्प किया खेल जगत

कोरोना वायरस ने ठप्प किया खेल जगत

कोरोना वायरस के चलते खेल जगत पूरी तरह से बंद है। इस खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने भी अपने कार्यालय को बंद रखने का आदेश दिया है और कर्मचारियों को अपने घर से काम करने के लिये कहा है। आईपीएल को लेकर अभी भी संकट के बादल छाये हुए हैं, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खुद ही संकेत दिए हैं अगर 15 अप्रैल के बाद चीजों में सुधार होता है तो आईपीएल को छोटा किया जा सकता है।

Story first published: Friday, March 20, 2020, 14:09 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+