IPL 2020: जानिए कौन है 8 टीमों के मालिक, उनकी कुल संपत्ति और नीलामी में उपलब्ध पर्स
नई दिल्ली: इस बार आईपीएल 2020 की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होनी है। पहली बार कोलकाता में यह नीलामी प्रक्रिया शुरू हो रही है और पिंक बॉल टेस्ट के जुनूनी आयोजन के बाद 'सिटी ऑफ जॉय' भारतीय क्रिकेट में एक और बड़े इवेंट के लिए तैयार हो चुका है। इसके साथ ही आईपीएल की 8 टीमें भी तैयार हो चुकी हैं जिनके पास सीजन-13 से पहले संतुलित टीम संयोजन को अंतिम रूप देने का एक मौका है। यह नीलामी पर्स की तंगी को देखते हुए उतनी ऊंची शायद ही साबित होगी लेकिन तब भी टीम के मालिक पूल में मौजूद बेस्ट प्रतिभाओं को टीम में लेने का मौका जाने नहीं देंगे।
इसलिए नीलामी करने की सटीक रणनीति की कुंजी किन टीम मालिकों के पास होगी यह समय बताएगा। आइए देखते हैं कि आईपीएल की 8 टीमों के मालिकों कौन-कौन हैं, उनकी कुल संपत्ति क्या है और उनके पर्स में कितना पैसा नीलामी के लिए उपलब्ध है।

1. चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई
चेन्नई से ताल्लुक रखने वाली यह टीम तीन बार चैंपियन रह चुकी है और इसकी आईपीएल में वही स्थिति है जो फुटबॉल में ब्राजील और क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया जैसी है जो कितने भी बुरे दौर से गुजर रहे हों लेकिन उनकी क्षमताएं हमेशा पलटवार करने की होती हैं। इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड इस टीम की मालिक हैं और बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख और उद्योगपति एन श्रीनिवासन इस टीम को गाइड करते हैं। कंपनी की कुल संपत्ति 80 करोड़ रुपये है। लेकिन नीलामी में वे 14.60 करोड़ रुपये के हल्के पर्स के साथ गए हैं।
IPL का नया सितारा बन सकता है 14 साल का ये गेंदबाज, रॉयल्स ने भेजा बुलावा

2. मुंबई इंडियंस
गत विजेता और चार बार के विजेता मुंबई इंडियंश मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के तहत खेलते हैं, लेकिन टीम की मालिकाना शीट में उनकी पत्नी नीता अंबानी का नाम है जो मुंबई इंडियंस के लगभग हर मैच में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराती हैं। उनकी कुल संपत्ति 22 बिलियन है। नीलामी में, मुंबई का पर्स केवल 13.05 करोड़ रुपये का है।

3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
विराट कोहली की कप्तानी वाली इस फ्रैंचाइजी का मालिकाना हक (प्रमुख शेयर) डियाजियो और यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड विजय माल्या के पास है। समूह की कुल संपत्ति 750 मिलियन है। रॉयल चैलेंजर्स के पास नीलामी के लिए 27.90 करोड़ रुपये का पर्स है।

4. सनराइजर्स हैदराबाद
BCCI द्वारा पूर्व में डेक्कन चार्जर्स को भंग करने के बाद टीम का गठन किया गया था। कलानिथ मारन का सन टीवी समूह इस टीम का मालिक है और उनके पास टीवी चैनल, रेडियो स्टेशन और समाचार पत्र भी हैं। उनकी कुल संपत्ति 2.4 बिलियन है। लेकिन उनके पास नीलामी के लिए 17 करोड़ रुपये का ही पर्स है।
'750 नॉट आउट': लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक और मौका चाहते हैं वार्नर

5. दिल्ली कैपिटल्स
टीम जीएम राव और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के जीएमआर समूह के संयुक्त रूप से स्वामित्व में हैं और उनकी कुल संपत्ति 270 मिलियन है। लेकिन अभी जेएसडब्ल्यू के पास टीम के 50 फीसदी शेयर हैं और इसका नाम डेयरडेविल्स से बदलकर कैपिटल हो गया है। उनके पास नीलामी के लिए 27.85 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं।

6. कोलकाता नाइट राइडर्स
यह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक हैं। इसका टीम के मालिक बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान। किंग खान और जूही चावला के पति जय मेहता टीम के मालिक हैं। उन्होंने रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट नामक एक कंपनी बनाई है और केकेआर का प्रबंधन किया है। इस समूह की कुल संपत्ति 600 मिलियन है। और नीलामी में उनके पास 33.65 करोड़ रुपये का पर्स है।
IND vs WI 1st T20: पंत या सैमसन, जानिए कैसी होगी भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

7. किंग्स इलेवन पंजाब
यह एक और फ्रैंचाइज़ी है जिसके मालिक के तौर पर बॉलीवुड से जुड़ा का नाम है। प्रीति जिंटा KPH ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड का हिस्सा है जिसमें नेस वाडिया, मोहित बर्मन और करण पॉल भी हैं। उनकी कुल संपत्ति 30 मिलियन है और नीलामी में उनके पास सबसे अधिक उपलब्ध पर्स 42.70 करोड़ रुपये है।

8. राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल 2008 के चैंपियन को रॉयल मल्टीस्पोर्ट लिमिटेड के मनोज बडाले द्वारा खरीदा गया है, जिनकी कुल संपत्ति 160 मिलियन रुपये है। यह पहले बॉलीवुड अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति और यूके के व्यवसायी राज कुंद्रा के स्वामित्व में था। उनके पास नीलामी के लिए 28.90 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं।
फील्डिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ने से युवा भारतीय क्रिकेटर की मौत
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
