2 साल बाद IPL 2021 में होगी दर्शकों की वापसी, जानें किस शर्त पर मिलेगी एंट्री

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के 14वें सीजन के बचे हुए मैचों का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है, जिसको लेकर फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के आने के बाद से दर्शकों के लिये मैच का ग्राउंड पर जाकर लुत्फ उठा पाना मुश्किल हो गया है, खासतौर से अपनी पसंदीदा लीग से फैन्स पूरे दो साल से स्टेडियम से दूर चल रहे हैं। हालांकि आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के लिये बीसीसीई और यूएई सरकार की खुशखबरी दी गई है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के लिये दर्शकों को स्टेडियम में पहुंचकर देखने की इजाजत मिल गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और संयुक्त अरब अमीरात सरकार के बीच इस फैसले पर सहमति बन गई है, जिसमें फैसला लिया गया है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिये लगाने जाने वाली वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके दर्शकों को ही एंट्री की इजाजत मिलेगी।

इससे पहले गल्फ न्यूज के साथ बात करते हुए मामले से जुड़े एक अधिकारी ने कहा था कि बीसीसीआई और यूएई सरकार के बीच दर्शकों को स्टेडियम पर आने के फैसले के लिये हरी झंडी दी जा चुकी है। यूएई क्रिकेट बोर्ड कोरोना मामलों पर लगातार नजर बनाये हुए है।

और पढ़ें: 'समझ नहीं आता एक रात में ऐसा क्या हुआ', धोनी को मेंटॉर बनाये जाने पर अजय जडेजा ने उठाये सवाल

गौरतलब है कि दर्शकों को स्टेडियम में लाने का फैसला सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि अगले महीने से शुरू होने वाले टी20 विश्वकप के लिये अहम साबित होने वाला है जिसको लेकर आईसीसी को अभी फैसला करना है कि वह स्टेडियम में कितने प्रतिशत दर्शकों की एंट्री पर हामी भरेगा या फिर वो अभी ऐसा करना चाहता भी है या नहीं।

यूएई के महासचिव मुबशिर उस्मानी ने इसको लेकर कहा था कि बोर्ड ईसीबी के अधिकारियों के साथ पहले यह तय करेगा कि फैन्स की मौजूदगी के लिये किन-किन प्रोटोकॉल पर काम करना चाहिये, जिसके बाद हम बीसीसीआई और आईसीसी के अधिकारियों के साथ दर्शकों की आवश्यकताओं का आकलन करेंगे। हम चाहते हैं कि यूएई में खेले जाने वाले इन मैचों में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को मैदान पर लाया जा सके।

और पढ़ें: बुक लॉन्च पर हो रही आलोचना को लेकर रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, ECB पर साधा निशाना

आपको बता दें कि आईपीएल 2021 का पहला हाफ भारत में खेला गया था जिसके 29 मैचों के आयोजन के बाद बायोबबल में कोरोना विस्फोट हो गया जिसके चलते लीग को बीच में ही रोकना पड़ा। आगे चलकर बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण को यूएई में शिफ्ट करने का फैसला किया, जिसका आगाज चेन्नई सुपर किंग्स और मुबंई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। यूएई में 27 दिनों तक खेले जाने वाले आईपीएल के दूसरे चरण में कुल 31 मैच खेले जाएंगे।

Story first published: Sunday, September 12, 2021, 17:59 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+