For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: ब्रेट ली का खुलासा, बताया- क्यों कोहली के खेमे में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं ग्लेन मैक्सवेल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में आरसीबी की टीम ने शानदार आगाज करते हुए अपने पहले दोनों मैच में जीत हासिल की है। आरसीबी की इस जीत में टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने अहम भूमिका निभाई है और पहले मैच में 39 और दूसरे मैच में 51 रनों की बेहद अहम पारियां खेली है। आईपीएल 2020 में पूरे सीजन में 14 मैच खेलकर सिर्फ 108 रन बनाने वाले मैक्सवेल को पंजाब की टीम ने खराब प्रदर्शन के चलते नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था और आरसीबी की टीम ने उन्हें 14.25 करोड़ रुपये देकर अपने खेमे में शामिल किया। वहीं आरसीबी में जब उन्हें शामिल किया गया तो कई फैन्स का मानना था कि वो इस साल भी खराब प्रदर्शन ही करेंगे।

फैन्स ही नहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों का भी यही मानना था, हालांकि ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी पारियों से सभी को गलत साबित करने का काम किया। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने इस बात का खुलासा करते हुए कारण बताया है कि कोहली के खेमे में पहुंचने के बाद ग्लेन मैक्सवेल एक के बाद एक शानदार पारियां कैसे खेल रहे हैं।

और पढ़ें: IPL 2021: सीएसके के लिये जारी है ऋतुराज गायकवाड़ का फ्लॉप शो, जानें क्या बोले कोच फ्लेमिंग

स्टार स्पोर्टस के साथ बात करते हुए ब्रेट ली ने कहा,'मुझे लगता है कि मैक्सवेल के लिये नये सीजन में नये रंग की जर्सी में खेलना काफी मददगार साबित हो रहा है। पहले 2 मैचों की बात करें तो उन पर कोहली का रंग देखने को मिला है और वो उन्हीं के अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आये हैं। मुझे लगता है कि वो कोहली के लिये बेहद खतरनाक हथियार साबित होने वाले हैं।'

ब्रेट ली का मानना है कि मैक्सवेल के लिये कोहली के साथ खेलना काफी असरदार साबित हुआ है और वो उन्हीं की तरह बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। ली ने बताया कि मैक्सवेल की बल्लेबाजी में एक बार फिर से एकाग्रता देखने को मिल रही है। उन्होंने दिलों की धड़कन को धीमा करना शुरू कर दिया है। कोहली का रंग उन पर साफ नजर आ रहा है और टूर्नामेंट की शुरुआत के साथ ही उन्होंने मैच में काफी अच्छा टेम्परामेंट दिखाया है।

और पढ़ें: IPL 2021: दीपक चाहर ने शमी के पैर छू तोड़ी पंजाब की कमर, वायरल हो रही है तस्वीर

आपको बता दें कि आरसीबी की टीम ने पहले दोनों मैच में जीत हासिल कर अंकतालिका में सबसे पहला स्थान हासिल किया हुआ है और उसे रविवार को अपने अगले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेलने उतरना होगा। वहीं इस मैच से पहले आरसीबी की टीम के लिये डैनियल जेम्स की भी वापसी हुई है। वो कोरोना संक्रमित होने के चलते क्वारंटीन में वक्त बिता रहे थे।

Story first published: Saturday, April 17, 2021, 18:53 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+