For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के 5 खिलाड़ी, जिनको पूरे सीजन बेंच पर बैठना पड़ सकता है

नई दिल्लीः महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग की टीम इस बार आईपीएल में पहले की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने की ओर देखेगी। पिछली बार के सीजन में चेन्नई सुपर किंग को सातवें स्थान पर ही संतोष करना पड़ा था। उन्होंने अपने 14 में से आठ मैच गंवा दिए थे। आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग ने छह खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। फ्रेंचाइजी ने फैसला किया कि वह केदार जाधव, मुरली विजय, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, मोनू सिंह, और शेन वॉटसन के साथ प्रतियोगिता में आगे खेलना नहीं चाहती हैं।

इसके अलावा आईपीएल 2021 की नीलामी में चेन्नई ने 6 खिलाड़ियों को खरीदा है जिसमें भारतीय ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौथम 9.25 करोड़ की राशि पाकर सबसे महंगी खरीद येलो आर्मी के लिए बने हैं और इसके बाद बारी आती है अंग्रेज ऑलराउंडर मोईन अली की जिनको 7 करोड़ भारतीय रुपए में खरीदा गया है। चेतेश्वर पुजारा को भी लिया गया है।

आईपीएल एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें केवल बेस्ट खिलाड़ियों को ही मौका मिल पाता है। आपके पास काफी अच्छी टीम हो सकती है लेकिन सर्वश्रेष्ठ इलेवन का हिस्सा केवल आपके कोर ग्रुप के खिलाड़ी और अन्य बेहद संभावनाशील खरीद ही बनती है। ऐसे में देखते हैं चेन्नई सुपर किंग की टीम में ऐसे कौन से 5 खिलाड़ी होंगे जो शायद अगले सीजन में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे-

के भगत वर्मा-

के भगत वर्मा-

वर्मा आईपीएल 2021 की नीलामी में ₹20 लाख में खरीदे गए हैं। 22 साल के इस खिलाड़ी के पास इंटरनेशनल मैचों का अनुभव नहीं है। उन्होंने हैदराबाद में डॉमेस्टिक लेवल पर खेला है और इससे पहले भारत की अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रहे हैं।

क्योंकि वर्मा के पास कोई बहुत बड़ी उपलब्धि या नहीं है तो ऐसे में उम्मीद है कि आईपीएल 2021 में वे सीएसके की बेंच पर बैठेंगे। निश्चित तौर पर चेन्नई सुपर किंग के ड्रेसिंग रूम में उनको काफी कुछ सीखने के लिए मिलेगा लेकिन इस बात की संभावना काफी कम है कि वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।

सी हरि निशांत-

सी हरि निशांत-

अब बात करते हैं सी हरि निशांत नाम के खिलाड़ी की। निशांत के पास भी इंटरनेशनल लेवल का कोई एक्सपीरियंस नहीं है। चेन्नई का यह खिलाड़ी इससे पहले तमिलनाडु प्रीमियर लीग में हिस्सा ले चुका है। 24 साल के इस खिलाड़ी ने एक फर्स्ट क्लास मैच, छह लिस्ट ए मैच और 19 टी20 अभी तक खेले हैं। निशांत एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं साथ ही दाएं हाथ से ऑफब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। चेन्नई की टीम के पास पहले से ही मोईन अली, कृष्णप्पा गौथम और रविंद्र जडेजा जैसे धुआंधार खिलाड़ी हैं तो ऐसे में इस बात की संभावनाएं काफी कम है कि चेन्नई सुपर किंग की टीम निशांत को अपनी प्लेइंग इलेवन में चुनेगी।

कोहली के अंडर में खेलना था लंबे समय से सपना, कप्तान से ये सब सीखना चाहते हैं सूर्यकुमार यादव

हरिशंकर रेड्डी-

हरिशंकर रेड्डी-

हरि शंकर रेड्डी को चेन्नई सुपर किंग ने 20 लाख रूपए में नीलामी में खरीदा है लेकिन उनके प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के चांस कम है। 20 साल का यह खिलाड़ी अभी तक तीन लिस्ट मैच खेल चुका है और उन्होंने आंध्रा की टीम में 13 टी20 मैच खेले हैं। वह एक मीडियम पेसर है लेकिन जाहिर बात है कि उनको भी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगी।

चेन्नई सुपर किंग टीम के पास पहले से ही दीपक चाहर, लूंगी नगीदी, शार्दुल ठाकुर और ड्वेन ब्रावो जैसे अच्छे तेज गेंदबाज हैं ऐसे में लगता है हरिशंकर रेडी को अपने खेलने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

केएम आसिफ-

केएम आसिफ-

अब हम बात करेंगे मध्यम तेज गेंदबाज मोहम्मद केएम आसिफ की। आसिफ चेन्नई सुपर किंग का हिस्सा आईपीएल 2018 से हैं लेकिन उनको मैदान में उतरने के लिए बहुत ही कम मौके मिले हैं। उन्होंने आईपीएल 2018 सीजन में सीएसके के लिए दो मैच खेले थे जिसमें तीन विकेट उनके हाथ लगे थे। उसके बाद से आसिफ को प्लेइंग 11 से बाहर ही रखा गया है।

IPL 2021: कोलकाता, अहमदाबाद समेत 5 सेंटर हुए शॉर्टलिस्ट, BCCI प्लान B के लिए भी तैयार

आर साई किशोर-

आर साई किशोर-

इस लिस्ट में एक और नाम आता है और इस खिलाड़ी का नाम है आर साई किशोर। किशोर एक धीमी गति के बाएं हाथ के बॉलर हैं जो आईपीएल 2020 नीलामी के दौरान चेन्नई सुपर किंग की टीम का हिस्सा बने थे। उन्होंने पिछले सीजन में सीएसके के लिए कोई मैच नहीं खेला है।

चेन्नई के क्रिकेटर आर किशोर एक अनकैप्ड प्लेयर हैं जिन्होंने अभी तक मात्र 17 फर्स्ट क्लास 24 लिस्ट और 30 T20 मैच ही खेले हैं। अगर स्लो बॉलिंग कैटेगरी की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग के पास पहले से ही मिशेल सैंटनर इमरान ताहिर और मोईन अली जैसे नाम टीम में है। साथ ही साथ रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना और कृष्ण गौतम दूसरे गेंदबाजों की भूमिका भी निभा सकते हैं। ऐसे में साईं किशोर के लिए इस सीजन में भी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना टेढ़ी खीर मालूम पड़ता है।

Story first published: Sunday, February 28, 2021, 20:28 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+