For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: शॉ की विस्फोटक पारी से जीती दिल्ली, केकेआर को 7 विकेट से रौंदा

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 25वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों के बीच अहमदाबाद के मैदान पर खेला गया जहां पर दिल्ली की टीम ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आसानी से जीत हासिल करते हुए 7 विकेट से केकेआर को रौंदने का काम किया। केकेआर की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाने का काम किया। जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने महज 16.3 ओवर में जीत हासिल कर ली।

इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अंकतालिका में 10 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि अंकतालिका में सीएसके, आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 अंक के साथ बराबरी पर ही हैं लेकिन बेहतर रन रेट के चलते सीएसके की टीम टॉप पर, दिल्ली की टीम दूसरे नंबर पर और आरसीबी की टीम तीसरे पायदान पर काबिज है।

और पढ़ें: IPL के एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने पृथ्वी शॉ, नाम किया खास रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के लिये पृथ्वी शॉ (84) और शिखर धवन (46) ने दमदार तरीके से आगाज किया और पहले विकेट के लिये 132 रनों की साझेदारी की। पृथ्वी शॉ ने पहले ही ओवर में लगातार 6 चौके मारकर ताबड़तोड़ शुरुआत की और महज 18 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया और दिल्ली के लिये सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने।

शिखर धवन ने 47 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली तो वहीं पृथ्वी शॉ ने 41 गेंदों में 11 चौके 3 छक्के की मदद से 82 रनों की पारी खेली। केकेआर के लिये पैट कमिंस इकलौते सफल गेंदबाज बने जिन्होंने इन दोनों बल्लेबाजों को आउट करने का काम किया और 4 ओवर्स में 24 रन देककर 3 विकेट हासिल करने का काम किया।

और पढ़ें: DRS के मामले में IPL के सबसे खराब बल्लेबाज हैं दिनेश कार्तिक, जानें कैसा है रिकॉर्ड

वहीं केकेआर के लिये शुबमन गिल (43) और आंद्रे रसेल (45) ने सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया जिसके चलते केकेआर की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। दिल्ली कैपिटल्स के लिये अक्षर पटेल और ललित यादव ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल करने का काम किया।

Story first published: Thursday, April 29, 2021, 22:46 [IST]
Other articles published on Apr 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+