For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DRS के मामले में IPL के सबसे खराब बल्लेबाज हैं दिनेश कार्तिक, जानें कैसा है रिकॉर्ड

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन जारी है और इसके 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्डस की टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केकेआर की टीम को निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 154 रन पर रोकने का काम किया। केकेआर के लिये शुबमन गिल ने इस मैच में पहले 43 रनों की पारी खेल कर अच्छी शुरुआत दी लेकिन मिडिल ओवर्स में केकेआर की टीम ने लगातार विकेट खोने का काम किया, अंत में आंद्रे रसेल ने 27 गेंदों में नाबाद 45 रनों की पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।

इस दौरान दिनेश कार्तिक ने 10 गेंदों में एक चौका एक छक्का लगाकर 14 रन की पारी खेली और जब वो अच्छी लय में नजर आ रहे थे तभी अक्षर पटेल ने उन्हें एलबीडबल्यू कर वापस पवेलियन भेजने का काम किया। हालांकि कार्तिक अंपायर के फैसले से संतुष्ट नजर नहीं आये और रिव्यू लेने का फैसला किया।

और पढ़ें: DC vs KKR: ललित-अक्षर के सामने पस्त हुई कोलकाता, रसेल ने फिर बचाई लाज

थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा और साफ किया कि मैदानी अंपायर का फैसला बिल्कुल सही रहा है। इस फैसले के साथ ही आईपीएल के इतिहास में दिनेश कार्तिक रिव्यू लेने वाले सबसे खराब बल्लेबाज/कप्तान बन गये हैं। आईपीएल के इतिहास में दिनेश कार्तिक ने अब तक 24 बार अंपायर के फैसलों को चुनौती देते हुए रिव्यू लेने का काम किया है और सिर्फ 4 बार ही फैसला पलटने में कामयाब हो सके हैं।

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में बतौर कप्तान/बल्लेबाज के रूप में 24 बार अंपायर के फैसलों को चुनाती दी, जिसमें से 17 बार थर्ड अंपायर की ओर से फैसले को नकार दिया गया है तो वहीं पर 3 बार अंपायर्स कॉल रहा है। आईपीएल के इतिहास में दिनेश कार्तिक का डीआरएस में सक्सेस रेट सिर्फ 20 प्रतिशत ही रहा है।

और पढ़ें: IPL के बायोबबल पर दिये विवादित बयान से पलटे एडम जंपा, बयान जारी कर दी सफाई

आपको बता दें कि केकेआर की टीम के लिये इस सीजन बल्लेबाजों ने अब तक काफी निराश करने का काम किया है और मिडिल ऑर्डर खासा फ्लॉप साबित हुआ है। दिनेश कार्तिक भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं और एक दो पारियों को छोड़ दें तो वो रन बनाने में नाकाम रहे हैं। केकेआर की टीम ने अब तक खेले गये 7 मुकाबलों में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल की है।

Story first published: Thursday, April 29, 2021, 21:54 [IST]
Other articles published on Apr 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+