For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB vs CSK: शारजाह में सैंडस्टोर्म के बाद पाड्डिकल के बल्ले से आया तूफान, विस्फोटक अंदाज में ठोंके 70 रन

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2021 CSK vs RCB: Virat Kohli is showing signs of return to vintage form | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा चरण यूएई में खेला जा रहा है जिसका 35वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच खेला जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की टीम के बीच खेला जाने वाला यह मैच यूएई के सबसे छोटे मैदान शारजाह पर खेला जा रहा है, जहां पर अक्सर छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। आईपीएल 2020 में इस मैदान पर 12 मैचों के अंदर 220 छक्के देखने को मिले थे। ऐसा ही कुछ इस मैच में भी देखने को मिला। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

हालांकि कप्तान विराट कोहली (53) और सलामी बल्लेबाज देवदत्त पाड्डिकल (70) ने जिस तरह से पारी का आगाज कर शुरुआत की उससे लगा कि शायद धोनी का यह फैसला गलत साबित हो लेकिन जिस तरह से चेन्नई के गेंदबाजों ने वापसी की उसके चलते 20 ओवर्स के बाद यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ।

और पढ़ें: दुनिया के सबसे बड़े महिला MMA टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ऋतु फोगाट, जापानी रेसलर से होगा मुकाबला

शारजाह के मैदान पर खेले गये इस मैच से पहले सैंडस्टोर्म देखने को मिला जिसके चलते टॉस 7 बजे के बजाय आधे घंटे देरी से हुआ, जिसके बाद जब विराट कोहली और देवदत्त पाड्डिकल ने बल्लेबाजी करना शुरू किया तो फैन्स को पाड्डिकल स्टोर्म देखने को मिला। देवदत्त पाड्डिकल ने पहले ही ओवर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया और 5 चौके 3 छक्के लगाकर 70 रनों की पारी खेल डाली।

वहीं विराट कोहली भी इस मैच में वापसी करते नजर आये और महज 41 गेंदों का सामना कर 6 चौके एक छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिये 111 रनों की साझेदारी की। आरसीबी की टीम ने 13 ओवर्स में यह स्कोर बना लिया था जिसके बाद लग रहा था कि विराट सेना 180 से 190 रनों के स्कोर तक आसानी से पहुंच जायेगी। हालांकि इसके बाद सीएसके के गेंदबाजों ने वापसी कराई।

और पढ़ें: AUS vs IND: आखिरी ओवर में भारतीय महिला टीम के साथ हुआ सुपरड्रामा, खराब अंपायरिंग से हारी मिताली सेना

ड्वेन ब्रावो ने विराट कोहली का विकेट लेकर पहली सफलता दिलाई, जिसके बाद शार्दुल ठाकुर ने 2 गेंदों में 2 विकेट लेकर अपनी टीम की पकड़ मजबूत करा दी। ठाकुर ने पहले डिविलियर्स को आउट किया तो वहीं अगली गेंद पर पाड्डिकल भी वापस पवेलियन लौटे। दीपक चाहर ने टिम डेविड का विकेट हासिल किया तो वहीं ब्रावो ने मैक्सवेल और हर्षल पटेल का विकेट लेकर आरसीबी को निर्धारित 20 ओवर्स में 156 रन के स्कोर पर रोक दिया।

आरसीबी की टीम ने आखिरी के 5 ओवर्स में महज 38 रन हासिल किये और 5 अहम विकेट खो दिये जिसके चलते विराट कोहली की टीम कम से कम 30-40 रन पीछे रह गई है।

Story first published: Friday, September 24, 2021, 21:35 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+