For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

दुनिया के सबसे बड़े महिला MMA टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ऋतु फोगाट, जापानी रेसलर से होगा मुकाबला

IPL 2021
Photo Credit: Press Release

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship ने शुक्रवार को लाइव प्रसारित हुए ONE: REVOLUTION इवेंट के दौरान ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल मैचों की घोषणा की। सेमीफाइनल मैच में भारतीय रेसलिंग स्टार ऋतु "द इंडियन टाइग्रेस" फोगाट का सामना जापानी ग्रैपलिंग स्टार इत्सुकी हिराटा से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की स्टैम्प फेयरटेक्स को दक्षिण कोरिया की सिओ ही हैम की चुनौती से पार पाना होगा।

3 सितंबर को हुए ONE: EMPOWER में एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैचों के परिणाम आने के बाद वोटिंग शुरू की गई थी और ये फैंस को वोट करते हुए तय करना था कि ग्रां प्री के सेमीफाइनल में किसका सामना किस एथलीट से होना चाहिए।

और पढ़ें: AUS vs IND: आखिरी ओवर में भारतीय महिला टीम के साथ हुआ सुपरड्रामा, खराब अंपायरिंग से हारी मिताली सेना

आपको बता दें कि इससे पहले ONE: EMPOWER में "द इंडियन टाइग्रेस" का सामना चीनी एथलीट मेंग बो से हुआ था। भारतीय स्टार ने पहले राउंड में पिछड़ने के बाद आखिरी 2 राउंड्स में जबरदस्त वापसी की और अपने वर्ल्ड क्लास ग्राउंड गेम की मदद से सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की थी। दूसरी ओर, हिराटा ने अमेरिकी सुपरस्टार अलीस एंडरसन को उनके ONE डेब्यू मैच में सर्वसम्मत निर्णय से हराकर टूर्नामेंट के अंतिम 4 में प्रवेश पाया था।

पिछली जीत ने फोगाट को एटमवेट रैंकिंग्स में #4 स्थान पर पहुंचा दिया है, वहीं मेंग बो फिसल कर दूसरे से पांचवें स्थान पर आ गई हैं। टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जीत के बाद फोगाट का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 6-1 का हो गया है, वहीं उनकी अगली प्रतिद्वंदी हिराटा का रिकॉर्ड 7-0 का है।

और पढ़ें: 'बिना फिटनेस के कैसे हुआ हार्दिक पांड्या का चयन', सबा करीम ने T20 विश्वकप में सेलेक्शन को लेकर उठाये सवाल

अब चारों विमेंस एटमवेट एथलीट्स के बीच फाइनल में पहुंचने की होड़ है। फोगाट vs. हिराटा और स्टैम्प vs. हैम मैच की विजेता टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ेंगी। अंत में एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की विजेता को सिल्वर बेल्ट से नवाजा जाएगा और टूर्नामेंट जीतते ही वो ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन "अनस्टॉपेबल" एंजेला ली की अगली चैलेंजर बन जाएंगी।

Story first published: Friday, September 24, 2021, 20:54 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+