जानें कितनी तेज है आईपीएल 2021 में फेंकी गई सबसे फास्ट गेंदे, टॉप 10 में है इस गेंदबाज का दबदबा

IPL 2021 DC vs SRH: Nortje bowled the fastest ball of ipl 2021, fans overwhelmed | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा चरण यूएई में खेला जा रहा है, जिसके 33वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें एक दूसरे से भिड़ी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये इस मैच में सिर्फ टॉस ही ऐसी चीज रही जो पक्ष में गई जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने हर विभाग में केन विलियमसन की टीम को पछाड़ा और मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन चीजें उनके पक्ष में नहीं गई। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर सिर्फ 134 रनों का ही स्कोर खड़ा किया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिये उसके गेंदबाजों ने शानदार काम किया और निरंतर अंतराल पर विकेट हासिल किये। आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिये पहली बार खेलते नजर आये एनरिच नॉर्खिया ने जबरदस्त स्पेल फेंका और 4 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 12 रन देकर 2 विकेट चटकाये। उल्लेखनीय है कि यह तेज गेंदबाज अपनी जबरदस्त पेस बॉलिंग के लिये मशहूर है और इस मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

और पढ़ें: मॉर्डन डे वीरेंदर सहवाग है यह भारतीय खिलाड़ी, संजय मांजरेकर ने की जमकर तारीफ

अपने पहले ही ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के इस तेज गेंदबाज ने जबरदस्त गति का मुजायरा किया और पूरी तरह से नियंत्रण में नजर आये। अपने पहले ही ओवर में एनरिच नॉर्खिया ने 148.2 kmph, 145 kmph, 147.5 kmph, 150.8 kmph, 151.2 kmph, और 147.1 kmph की गति से गेंद फेंकी। नॉर्खिया की शानदार गेंदबाजी का नतीजा रहा कि पहले ही ओवर में उन्हें डेविड वॉर्नर का विकेट हासिल किया।

नॉर्खिया ने लेग स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ डिलिवरी फेंकी जिसे लेग के एरिया में खेलने के चक्कर में वॉर्नर के बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और अक्षर पटेल ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की और उन्हें डक पर वापस भेजा। इतना ही नहीं आईपीएल के 14वें सीजन में पहली बार गेंदबाजी करने उतरे नॉर्खिया ने इस सीजन की सबसे तेज गेंदबाजों में दबदबा बना लिया है और टॉप 10 में से 7 गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

और पढ़ें: KBC 13: अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी की रोहित शर्मा से मिलने की इच्छा की पूरी, भावुक फैन ने बताया भगवान

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2021 की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड 151.71 का है जो नॉर्खिया ने फेंकी है, वहीं पर अगली 7 गेंदे भी इसी गेंदबाज के नाम है जो उन्होंने 151.37, 150.83, 150.21, 149.97, 149.29, 149.15 और 148.76 की स्पीड से फेंकी। आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले टॉप 10 गेंदबाजों में नॉर्खिया के बाद दूसरा नाम कगिसो रबाडा का है जिन्होंने 148.73 की स्पीड से बॉल फेंकी है वहीं पर पंजाब किंग्स के गेंदबाज क्रिस जॉर्डन का नाम भी इसमें शुमार है जिन्होंने 148.47 की गति से बॉल फेंकी है।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 135 रनों का पीछा करते हुए शिखर धवन (41), श्रेयस अय्यर (47) और ऋषभ पंत (35) की पारियों के दम पर 17.5 ओवर्स में ही जीत लिया। इस जीत के साथ दिल्ली अंकतालिका में 14 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है।

Story first published: Thursday, September 23, 2021, 18:14 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+