For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KBC 13: अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी की रोहित शर्मा से मिलने की इच्छा की पूरी, भावुक फैन ने बताया भगवान

KBC 13
Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दुनिया के उन महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं जिनका रिकॉर्ड उनकी ताकत के बारे में बयां करता है। फिर चाहे लंबी पारियां खेलना रहा हो या फिर तेजी से रन बनाना, खेल की पिच पर शायद ही ऐसा कुछ हो जिसे रोहित शर्मा मौका मिलने पर कर न सकें। खेल में सफलता और शोहरत के अलावा रोहित शर्मा ने क्रिकेट की सरजमीं पर शानदार पारियां खेलकर कुछ फैन्स और फॉलोअर्स भी कमाये हैं। ऐसे ही शानदार फैन्स में से एक की मुलाकात रोहित शर्मा से कौन बनेगा करोड़पति के आने वाले एपिसोड में होगी जिसकी मेजबानी दिग्गज बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन करते नजर आयेंगे।

केबीसी के फ्राइडे स्पेशल एपिसोड को लेकर जारी किये गये प्रोमो में प्रांशु नाम का प्रतियोगी क्रिकेट के खेल और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के प्रति अपने प्यार के बारे में बताता नजर आ रहा है। प्रांशु जो कि पेशे से एक टीचर हैं और वो अपने वॉलेट में अपने आदर्श रोहित शर्मा की फोटो लिये हुए भी घूमते हैं। इस दौरान जब अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी से रोहित और उनकी गर्लफ्रेंड में से किसी एक को चुनने को कहा तो प्रतियोगी कुछ बोल नहीं सका। उसने कहा कि अमिताभ बच्चन का यह सवाल 7 करोड़ के लिये पूछे गये सवाल से भी ज्यादा मुश्किल है।

और पढ़ें: 'पैसा बोलता है, कोई भारत के खिलाफ करके देखे', पाकिस्तान दौरे कैंसिल होने पर भड़के ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा

रोहित शर्मा के प्रति प्रांशु का प्यार देखते हुए अमिताभ बच्चन ने इस दिग्गज खिलाड़ी के साथ उनकी वीडियो कॉल अरेंज की। यह देखर प्रांशु भावुक हो गये। प्रांशु अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाये और कहा कि वो नहीं जानते हैं कि भगवान से कैसे बात की जाये। सोनी टीवी की ओर से जारी किये गये इस टीजर का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का हिस्सा बन रहे हैं। मुंबई इंडियंस के लिये लगातार 2 बार खिताब जीतने वाले रोहित शर्मा इस साल यूएई में खिताबों की हैट्रिक लगाने की ओर देखना चाहेंगे।

और पढ़ें: IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद को मिली 7वीं हार, शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल हुआ नाम

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिये अब तक इस सीजन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है और वो अब तक खेले गये 8 मैचों में से सिर्फ 4 ही जीत सके हैं। ऐसे में रोहित शर्मा चाहेंगे कि वो जल्द वापसी कर अपनी टीम को खिताब दिला सकें।

Story first published: Thursday, September 23, 2021, 16:26 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+