IPL के इतिहास में पहली बार होगा यह काम, ओपनिंग सेरेमनी मे दिखेगा यह नजारा
IPL 2021 opening Ceremony: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज शुक्रवार को एमए चिंदबरम के मैदान पर मुंबई और बेंगलुरू के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ होने वाला है। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग अपने ग्लैमरस ओपनिंग सेरेमनी के लिये भी फैन्स के बीच काफी मशहूर है, हालांकि पिछले सीजन कोरोना वायरस की महामारी के चलते ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया गया था। लेकिन इस साल बीसीसीआई ने मैच से पहले छोटा सा ओपनिंग सेरेमनी रखने का फैसला किया है। इतना ही नहीं आईपीएल के इतिहास में पहली बार इस ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा बनने के लिये भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद को भी बुलाया गया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने आईपीएल के 14वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी के लिये भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद के प्रतिनिधियों को शामिल होने के लिये न्यौता भेजा है। इस निमंत्रण को लेकर दिव्यांग क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष महंतेश जीके ने जय शाह का आभार जताया है।
और पढ़ें: 3 कारण जिनके चलते मुंबई का हारना है तय, आरसीबी जीतेगी पहला मैच
महंतेश ने जय शाह का धन्यवाद करते हुए कहा,'दुनिया के सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने के लिये निमंत्रण देने पर जय शाह का बहुत धन्यवाद। उन्होंने जब से बोर्ड में पद संभाला है तब से ही दिव्यांग क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिये काम कर रहे हैं।'
उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई के इस बुलावे में दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष महंतेश जीके, उपाध्यक्ष सुमित जैन, महासचिव रवि चौहान, रिटायर्ड अभय प्रताप सिंह और कोषाधंयक्ष जोन डेविड शामिल होंगे।
और पढ़ें: IPL 2021: टीम वाइज देखें कौन बनेगा रन मशीन, तो किसके नाम होंगी सबसे ज्यादा विकेट
गौरतलब है कि जय शाह ने अपने निमंत्रण पत्र में आईपीएल के वापस भारत में आयोजित कराये जाने को लेकर खुशी जताई है जिसके चलते ही वह इस ओपनिंग सेरेमनी में बोर्ड से जुड़े सभी संस्थाओं के अध्यक्ष की मौजूदगी चाहते हैं। आपको बता दें कि ओपनिंग सेरमनी का आयोजन शाम 6:30 बजे से किया जायेगा तो वहीं पर मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
