IPL 2021: टीम वाइज देखें कौन बनेगा रन मशीन, तो किसके नाम होंगी सबसे ज्यादा विकेट
IPL 2021 top run-scorer prediction: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट फैन्स का सबसे बड़ा त्यौहार आईपीएल शुरू होने में अब बस 24 घंटों का ही समय बाकी रह गया है। जहां पर सभी टीमें अपने पिछले सीजन की कमियों को दूर करके फिर से खिताब को अपने-अपने नाम करने की कोशिश में उतरेंगी। आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। आईपीएल में हमेशा से ही खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों को हैरान करने का काम किया है और साल कुछ ऐसे पल जरूर मिलते हैं जो कि खेल को पुनर्परिभाषित कर देते हैं। आईपीएल में हर साल कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ी देखने को मिलते हैं जो अपने बल्ले से रनों की बरसात कर अपनी टीम को आगे पहुंचाने का काम करते हैं तो वहीं पर गेंदबाजी में भी खिलाड़ी जबरदस्त विकेट हासिल कर टीम के लिये जीत सुनिश्चित करते हैं।
आज हम आईपीएल 2021 में हर टीम के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बारे में बात करते हुए उन खिलाड़ियों पर चर्चा करेंगे जो कि इस सीजन इस फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
और पढ़ें: क्या ICC प्लेयर ऑफ द मंथ में हैट्रिक लगायेंगे भारतीय खिलाड़ी, जानें कौन-कौन हैं दावेदार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (विराट कोहली- युजवेंद्र चहल)
आरसीबी की टीम की बात करें तो इस सीजन उसके कप्तान विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है उनका इस सीजन टीम के लिये ओपनिंग करना और मौजूदा क्रिकेट फॉर्म। इसके अलावा मध्यक्रम में ज्यादा मजबूती उन्हें ऊपर से खुलकर खेलने में ज्यादा मददगार साबित होगा। वहीं पर टीम के लिये सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल शामिल हो सकते हैं। इसका मुख्य कारण है आरसीबी को इस सीजन अपने ज्यादातर मैच ऐसी पिचों पर खेलने हैं जो स्पिनर्स के लिये मददगार साबित होंगे। ऐसे में उनकी गेंदे और खतरनाक साबित हो सकती हैं।

पंजाब किंग्स (झाय रिचर्डसन और केएल राहुल)
पंजाब किंग्स की टीम की बात करें तो इस बार बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में केएल राहुल दोबारा से टॉप कर सकते हैं। पिछले सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले केएल राहुल हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वापस फॉर्म में लौटे हैं और वो अब इसे आईपीएल में भी जारी रखना चाहेंगे। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो पंजाब किंग्स के लिये यह कारनामा झाय रिचर्डसन कर सकते हैं, जिन्होंने हाल ही में समाप्त हुई बिग बैश लीग के 17 मैचों में 29 विकेट हासिल किये थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स (शुबमन गिल और पैट कमिंस)
कोलकाता की टीम की बात करें तो सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल इस बार टीम के टॉप स्कोरर बन सकते हैं। हाल के समय में शुबमन का जिस तरह से फॉर्म रहा है साथ ही अभ्यास मैचों के दौरान उन्होंने जिस तरह का कमाल किया वो उनकी इस दावेदारी को बढ़ाता है। वहीं गेंदबाजी में बेहतरीन लय में नजर आ रहे पैट कमिंस इस सीजन केकेआर के लिये सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। कमिंस ने पिछले सीजन 14 मैचों में 12 विकेट हासिल किये थे।

सनराइजर्स हैदराबाद (डेविड वॉर्नर और भुवनेश्वर कुमार)
सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो यह सीजन भी एक बार फिर से कप्तान डेविड वॉर्नर के नाम रह सकता है। सनराइजर्स ने अब तक 8 सीजन खेले हैं जिसमें से 6 बार डेविड वॉर्नर ने 500 का आंकड़ा पार किया है जबकि 6 बार वो टीम के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। वॉर्नर की निरंतरता ही उन्हें इस पॉजिशन का दावेदार बनाती है। वहीं पर गेंदबाजी की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर्स सीरीज में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। भुवी ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेदंबाजी की है और वो इसे आईपीएल में भी बरकरार रख सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications