For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: 'ऐसे ही किसी को भी 3D प्लेयर नहीं बुलाते', 2 साल पहले दिये बयान पर गंभीर ने पूर्व चयनकर्ता को लताड़ा

नई दिल्ली। भारत में इस समय दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट टी20 लीग आईपीएल खेली जा रही है, जहां पर शुक्रवार को खेले गये मैच में 3 बार की खिताबी चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स पर एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। सीएसके की टीम के लिये इस मैच में दीपक चाहर की गेंदबाजी और हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की बेहतरीन फील्डिंग ने जीत की नींव रखी। रविंद्र जडेजा के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इस दिग्गज खिलाड़ी की जमकर तारीफ की और उन्हें भारतीय क्रिकेट का असली 3 डायमेंशनल खिलाड़ी बताया।

उल्लेखनीय है कि साल 2019 में पूर्व चयनकर्ता ने विश्व कप की टीम का चयन करते हुए अंतिम 15 में विजय शंकर को शामिल किया था और अंबति रायडु को यह कहते हुए बाहर किया था कि विजय शंकर एक 3डी प्लेयर हैं जो कि टीम में बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग के तीनों आयामों में अपना योगदान देते हैं।

और पढ़ें: IPL 2021: ब्रेट ली का खुलासा, बताया- क्यों कोहली के खेमे में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं ग्लेन मैक्सवेल

एमएसके प्रसाद के इस बयान पर काफी विवाद हुआ था और खुद रायडु ने भी इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं शुक्रवार खेले गये मैच में रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन को देखकर गौतम गंभीर ने 2 साल पहले दिये गये एमएसके प्रसाद के बयान को याद किया और कहा कि यह होता है असली 3डी प्लेयर, ऐसे किसी को आप 3 डी प्लेयर नहीं कह सकते हैं।

स्टार स्पोर्टस हिंदी के पोस्ट शो में बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा,' मेरे लिये रविंद्र जडेजा भारत के ही नहीं मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट फील्डर हैं। मुझे लगता है कि वो दुनिया के मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी हैं। वह मैदान पर जिस तरह से फील्डिंग करते हैं उस तरह से दुनिया में शायद ही कोई दूसरा खिलाड़ी फिलहाल करता है। गेंदबाजी में तो वो हमेशा ही अच्छा करते हैं लेकिन पिछले 2 सालों में उन्होंने बल्लेबाजी में भी काफी प्रभावित किया है। मेरे हिसाब से यह असली 3 डायमेंशनल खिलाड़ी हैं। आप ऐसे ही किसी को 3 डी प्लेयर नहीं बताते, आपको 3डी शब्द का इस्तेमाल करने से पहले सोचना चाहिये कि आप किसके लिये इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।'

और पढ़ें: IPL 2021: सीएसके के लिये जारी है ऋतुराज गायकवाड़ का फ्लॉप शो, जानें क्या बोले कोच फ्लेमिंग

आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा ने इस मैच में पहले शानदार थ्रो मारकर कप्तान केएल राहुल को रन आउट किया तो वहीं बेहतरीन डाइव मारकर क्रिस गेल का विकेट लिया। वहीं पंजाब के लिये अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शाहरुख खान का मुश्किल कैच भी जडेजा ही ने पकड़ा। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी सिर्फ 19 रन दिये, हालांकि विकेट निकालने में वो नाकाम रहे।

Story first published: Saturday, April 17, 2021, 19:30 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+