IPL 2021 को लेकर फैन्स को मिली खुशखबरी, दूसरे फेज में शामिल होंगे कीवी खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट टी20 लीग आईपीएल के 14वें सीजन को बीच में ही रोकना पड़ा था जिसके चलते सीजन पूरा नहीं हो सका। हालांकि बीसीसीआई ने सीजन के बचे हुए मैचों के आयोजन के लिये यूएई को नया आयोजन स्थल चुनने का काम किया है जहां पर टी20 विश्व कप से पहले 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच इस टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों का आयोजन कराया जायेगा। हालांकि आईपीएल 2021 के दूसरे भाग में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर अभी भी सवाल बना हुआ है।

जहां इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के भाग लेने से पहले ही इंकार कर दिया है तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों के हिस्सा लेने को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है। वहीं पर कैरिबियन प्रीमियर लीग ने भी बीसीसीआई के कहने पर अपने शेड्यूल में बदलाव करने का फैसला किया है। इस बीच विदेशी खिलाड़ियों को इस लीग में खेलते हुए देखने की चाहत रखने वाले फैन्स के लिये खुशखबरी आई है।

और पढ़ें: कोहली नही रवि शास्त्री के चलते भारत नहीं जीत पा रहा ICC की ट्रॉफी, बन गये हैं नये चोकर्स

रिपोर्टस के अनुसार क्रिकेट डॉट कॉम से बात करते हुए आईपीएल की एक फ्रैंचाइजी ने बचे हुए सीजन में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के भाग लेने को लेकर सहमति जताते हुए बताया है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को इसका हिस्सा बनने के लिये मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा,'IPL 2021 में अभी भी काफी जान बची हुई है। बीसीसीआई इस टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों का हिस्सा बनने के लिये विदेशी क्रिकेट बोर्ड से बात कर रहा है। बोर्ड की कोशिश है कि वह खिलाड़ियों की मौजूदगी के लिये अन्य क्रिकेट बोर्ड को राजी कर ले। अप्रैल-मई में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिये नये विंडो में आईपीएल कराने पर उनकी असहमति होना जायज है लेकिन कीवी बोर्ड ने आईपीएल के दूसरे हिस्से में खिलाड़ियों को भेजने पर अपनी मंजूरी दे दी है। हालांकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ अभी भी बात जारी है।'

और पढ़ें: WTC में जसप्रीत बुमराह के नाम हुआ अपमानजनक रिकॉर्ड, बल्लेबाजों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल हुआ भारत

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 में न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट और काइल जैमिसन समेत 6 खिलाड़ी हिस्सा बने हुए हैं। ऐसे में इन दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी न सिर्फ लीग के लिये बल्कि फैन्स के लिये काफी मजेदार साबित होगी।

आपको बता दें कि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों की तारीख का ऐलान करते हुए जानकारी दी थी कि 19 सितंबर से दूसरे फेज का आयोजन किया जायेगा जबकि इसका फाइनल मैच 15 अक्टूबर को खेला जायेगा।

Story first published: Thursday, June 24, 2021, 18:59 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+