For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: झाय रिचर्डसन ने खोला राज, बताया- किस प्लानिंग से कम करेंगे दबाव

IPL 2021 jhye richardson bowling strategy: नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज होने जा रहा है और पहली बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा बन रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को दबाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट से पहले खुलासा किया है कि उन्होंने इस तनाव से निपटने के लिये एक शानदार तरीका खोजा है जिसके अनुसार वह बॉलिंग का रनअप लेने से पहले मुस्कुराते हुए नजर आयेंगे। रिचर्डसन ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि उनका यह तरीका बिग बैश लीग के इस सीजन में काफी कारगर साबित हुआ था और इसी कारण वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

रिचर्डसन ने बताया कि अगर वह अपनी गेंद पर छक्का लगने के बाद मुस्कुराने में कामयाब रहते हैं तो वह दुनिया की सबसे बड़ी लीग में खेलने के दबाव को सोख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब किंग्स की टीम ने इस गेंदबाज को अपने खेमे में शामिल करने के लिये 14 करोड़ रुपये खर्च किये हैं और टीम के लिये तेज गेंदबाजी का आक्रमण संभालते हुए नजर आयेंगे।

और पढ़ें: IPL 2021 में यह बड़े रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं केएल राहुल, देखें आंकड़ों की पूरी लिस्ट

रिचर्डसन ने इस बारे में बात करते हुए कहा,'मैं मैदान पर पहुंचकर अपने खेल का लुत्फ उठाना चाहूंगा, हालांकि यह कहना आसान होता है लेकिन जब आप दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों के खिलाफ खेलने उतरेंगे तो यह करना काफी मुश्किल होता है। अगर मैं अपने रन अप मार्क पर पहुंच कर मुस्कुरा सका तो शायद यह दबाव सोखने में कामयाब रहूंगा। मैंने बिग बैश लीग के दौरान इस पर काम करना शुरू किया था। यह मुस्कान मुझे खुद पर भरोसा दिलाती रहेगी कि यह मजेदार होने वाला है।'

गौरतलब है कि झाय रिचर्डसन पिछले साल कंधे की सर्जरी के बाद से मैदान पर वापसी करने के बाद काफी कारगर साबित हुए हैं। इस पर बात करते हुए कहा कि कई बार जब आप अच्छी गेंदबाजी करते हैं लेकिन उसके बाद भी आपके खिलाफ छक्का लग जाता है, ऐसे में आप पर अलग दबाव बन जाता है, लेकिन आप अनुभव के साथ ही इस से उबर सकते हैं।

और पढ़ें: IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के CEO का खुलासा, बताया- चेतेश्वर पुजारा को टीम से क्यों जोड़ा

आपको बता दें कि रिचर्डसन पंजाब किंग्स की टीम से जुड़ने के बाद दबाव में नजर आ रहे थे लेकिन कोच अनिल कुंबले से बात करने के बाद उनका यह दबाव खत्म हो गया है। उन्होंने कहा,'नीलामी में बड़ी रकम मिलने के बाद मैंने खुद पर दबाव बना लिया था लेकिन जब कोच कुंबले से बात कि तो यह खत्म हुआ। उन्होंने मुझे समझाया कि मैं अपने प्रदर्शन की वजह से यहां पर हूं और आपको उसे लेकर खुद पर दबाव बनाने की दरकार नहीं है।'

Story first published: Friday, April 9, 2021, 18:57 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+