For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: लक्ष्मण का खुलासा, बताया- मुंबई के खिलाफ क्यों नहीं खेले टी नटराजन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में शनिवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक मैच खेला गया जहां पर हैदराबाद की टीम ने लगातार दूसरे मैच में जीत की दहलीज पर पहुंच कर हार का सामना किया। हैदराबाद की टीम ने महज 8 रन में अपने आखिरी 5 विकेट खो दिये और 13 रन से मैच हार गई। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने एक, दो नहीं बल्कि 4 बदलाव किये थे, जिसके बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज टी नटराजन की जगह खलील अहमद को जगह देकर सभी को हैरान कर दिया।

हालांकि मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटोर वीवीएस लक्ष्मण ने उस वजह का खुलासा किया जिसकी वजह से उन्हें तीसरे मैच में टी नटराजन को बाहर बिठा कर खलील अहमद को जगह दी गई। मैच के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नटराजन के बायें घुटने में थोड़ी परेशानी थी जिसके चलते वह टीम में जगह नहीं बना पाये।

और पढ़ें: IPL 2021: कायरन पोलार्ड ने जड़ा छक्कों का दोहरा शतक, इस खास क्लब में हुए शामिल

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए वीवीएस लक्ष्मण ने नटराजन की चोट की जानकारी देते हुए बताया कि हैदराबाद की मेडिकल टीम लगातार उनके साथ संपर्क में है और चोट का आकलन कर रही है। जल्द ही उस पर मिलने वाली रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया जायेगा कि आगे आने वाले मैचों में क्या वो खेल सकेंगे या नहीं।

उन्होंने कहा,'दुर्भाग्य से टी नटराजन के बायें पैर के घुटने में समस्या थी जिसके चलते उन्हें यह मैच मिस करना पड़ा। हमारी मेडिकल टीम उनकी चोट पर नजर बनाये हुए हैं और मुझे यकीन है कि मेडिकल स्टाफ वही फैसला लेंगे जो इस खिलाड़ी और टीम के लिये फायदेमंद होगा।'

और पढ़ें: IPL 2021: मुंबई से नहीं हो रहे थे आउट तो खुद विकेट पर दे मारा पैर, ऐसे पवेलियन लौटे बेयरस्टो

गौरतलब है कि नटराजन की जगह टीम में शामिल किये गये खलील अहमद ने भी अच्छी गेंदबाजी की और अपने 4 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर एक विकेट हासिल किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लक्ष्मण ने खलील अहमद की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा,'खलील अहमद ने अपने पहले मैच में जिस तरह से गेंदबाजी की, जिससे मैं काफी प्रभावित हूं। मुझे लगता है कि वो चेन्नई के मैदान और उसकी परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझते हैं और उसी के हिसाब से गेंदबाजी की।'

आपको बता दें कि अपने पहले 3 मैचों में लगातार हार का सामना करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अपना अगला मुकाबला बुधवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने उतरना है।

Story first published: Sunday, April 18, 2021, 15:56 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+