For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL के वक्त सीरीज कराने पर भड़के केविन पीटरसन, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्डों को जमकर लताड़ा

IPL 2021 kevin pietersen slams international cricket boards for Scheduling Series during IPL: नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आईपीएल के दौरान सीरीज रखने वाले क्रिकेट बोर्ड पर जमकर भड़ास निकालने का काम किया है। केविन पीटरसन ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है जिसमें वह दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट टी20 लीग के आयोजन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज रखने पर खफा नजर आ रहे हैं। केविन पीटरसन का मानना है कि क्रिकेट जगत में आईपीएल सबसे बड़ा शो है, ऐसे वक्त में किसी भी अंतर्राष्ट्रीय मैच को शेड्यूल नहीं करना चाहिये।

केविन पीटरसन ने कहा कि यह काफी आसान हो चुका है लेकिन अगर इस टूर्नामेंट के बीच सीरीज रखी जाती है तो खिलाड़ियों को अपने देश और लीग में से किसी एक को चुनना पड़ता है जो कि खेल के लिये हानिकारक साबित होगा। उल्लेखनीय है कि 9 अप्रैल से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दौरान कई अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेली जानी है।

और पढ़ें: IPL 2021: 'द 100' में भारतीय खिलाड़ियों को मिलना चाहिये मौका, इयोन मोर्गन ने किया बड़ा दावा

केविन पीटरसन ने अपने ट्वीट में साफ किया कि दुनिया भर के क्रिकेट बोर्डों को यह समझने की जरूरत है कि आईपीएल सबसे बड़ा क्रिकेट शो है, ऐसे में कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं होने चाहिये। गौरतलब है कि केविन पीटरसन पहले भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने को लेकर ईसीबी के खिलाफ मुखर तरीके से अपनी राय रखते नजर आये हैं।

केविन पीटरसन का मानना है कि खिलाड़ियों के किसी लीग में भाग लेने या न खेलने का फैसला उन्हीं पर छोड़ देना चाहिये। आईपीएल के 14वें सीजन की समाप्ति 30 मई को होगी जिसके तुरंत बाद ही 2 जून से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जायेगा। ऐसे में राष्ट्रीय टीम में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिये आईपीएल में खेलना मुश्किल हो सकता है। हालांकि सभी क्रिकेट बोर्ड इस बात पर राजी हो गये हैं कि अगर आईपीएल में खेल रहे उनके खिलाड़ी प्लेऑफ में पहुंचते हैं तो उनका पहले टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल है और उन्हें वापस आने के लिये बाध्य नहीं किया जायेगा।

और पढ़ें: IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल ने चुनी अपनी बेस्ट प्लेइंग 11, 6 बार खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को नहीं दी जगह

आपको बता दें कि आईपीएल के दौरान साउथ अफ्रीका-पाकिस्तान, श्रीलंका-बांग्लादेश, बांग्लादेश-पाकिस्तान और न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के बीच सीरीज खेली जानी है। इंग्लैंड के 13 खिलाड़ी आईपीएल में खेलने वाले हैं जिनमें जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टॉ, इयोन मोर्गन, मोईन अली, सैम करेन, टॉम करेन, सैम बिलिंग्स, डेविड मलान, जेसन रॉय और जोफ्रा आर्चर का नाम शामिल है।

Story first published: Saturday, April 3, 2021, 1:37 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+