For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR vs CSK: रसेल आउट हुए तो मैं उनसे दूर ही बैठा रहा, काश हम उनकी मदद कर पाते- मोर्गन

मुंबईः कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मैदान पर अपने लार्जर दैन लाइफ खिलाड़ियों के चमत्कारिक प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती है। हमने 2019 में आंध्र रसेल का विकराल रूप देख देखा हुआ है। इसके अलावा इयोन मार्गन की बल्लेबाजी क्षमता से पूरी दुनिया वाकिफ हैं तो वहीं दिनेश कार्तिक के तौर पर आपके पास बहुत अच्छा फिनिशर भी मौजूद है। निचले क्रम की बात करें तो पैटकमिंस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बैटिंग के हुनर दिखाए हैं लेकिन कल के मैच में उन्होंने जो किया वह किसी कमाल से कम नहीं था। जी हां वानखेडे स्टेडियम मुंबई में चारों तरफ क्रेजी माहौल था क्योंकि पैटकमिंस अंतिम ओवरों में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ ते हुए मैदान के चारों कोनों पर अपनी मर्जी से शार्ट लगा रहे थे।

वानखेड़े में माहौल हुआ क्रेजी-

वानखेड़े में माहौल हुआ क्रेजी-

हालांकि यह महान पारी कोलकाता की हार के रूप में ही समाप्त हुई क्योंकि कमिंस का साथ अन्य बल्लेबाज नहीं दे सके और वे रन आउट हो गए। पैट कमिंस 34 गेंदों पर 66 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे और इस शानदार गेंदबाज ने 4 चौके और 6 छक्के वाली पारी खेलकर धड़कन रोकने का काम किया। यह वही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है जो चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा दिए गए 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावर प्ले में ही 31 रन पर अपने टॉप के पांच विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद जो हुआ उसकी कल्पना नहीं की गई थी। आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक ने वह बल्लेबाजी की जिसके लिए जाने जाते हैं। रसेल ने सैम करन की गेंद पर बोल्ड होने से पहले महज 22 गेंदों पर ही 54 रन ठोक दिए जिसमें 6 छक्के और 3 चौके लगाए गए। उनके आउट होने के बावजूद गेम खत्म नहीं हुआ था क्योंकि कार्तिक क्रीज पर मौजूद थे। हालांकि कार्तिक भी 24 गेंदों पर 4 चौके व दो छक्के लगाकर 40 रन बनाकर लूंगी नगिदी का शिकार बने और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

41 IPL पारियों बाद 0 पर आउट हुए शुभमन गिल, जानें कौन खेला है बिना डक के सर्वाधिक पारियां

टॉप-ऑर्डर के बाद इससे ज्यादा नहीं मांग सकता था- मोर्गन

टॉप-ऑर्डर के बाद इससे ज्यादा नहीं मांग सकता था- मोर्गन

यहां से जो हुआ वह किसी ने सोचा नहीं था क्योंकि एक बल्लेबाज ऐसा था जिसने अभी भी खेल को वास्तविक अर्थों में चेन्नई सुपर किंग्स के एवरेस्ट स्कोर के करीब ले जाने का काम किया और वह थे पैट कमिंस। निश्चित तौर पर इयोन मार्गन एक कप्तान के तौर पर अपने निचले बल्लेबाजों से ऐसे परीकथा सरीखे प्रदर्शन के अलावा कुछ और मांग नहीं कर सकते थे। किसी ने भी नहीं सोचा था कि पॉवरप्ले में पांच विकेट गंवाकर धराशाई होने वाली कोलकाता की टीम 200 रनों से ऊपर भी बना पाएगी लेकिन यह टीम 221 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 202 रन बनाकर आउट हुई।

IPL 2021: 20 साल के युवा भारतीय खिलाड़ी से वार्नर हुए खुश, जीत के बाद बोले- नया लड़का आ रहा है

इयोन मार्गन का कहना है, "ये मैदान पर धड़कन धड़कन बढ़ाने वाला मुकाबला था। यह क्रिकेट का क्या जबरदस्त मैच था। हम जिस तरह की स्थिति में पावर प्ले के बाद थे उसके बाद सोचा नहीं था कि हम इतने करीब जा पाएंगे। लेकिन रसेल और दिनेश कार्तिक ने वास्तव में शानदार साझेदारी बनाई और जब एक बार आप यहां की परिस्थितियों का फायदा उठाना शुरू करते हैं तो रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है। एक साझेदारी इस तरीके से हुई और फिर पैटकमिंस ने जिस तरीके से बल्लेबाजी की उसने अंत में हमको जीतने का वास्तव में चांस दे दिया था। हमारे मध्यक्रम और लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों ने जो किया है आप इस से ज्यादा कुछ और मांग नहीं सकते।"

काश हम आंद्रे रसेल की मदद कर पाते- इयोन मोर्गन

काश हम आंद्रे रसेल की मदद कर पाते- इयोन मोर्गन

इस मैच में इयोन मार्गन समेत केकेआर के टॉप ऑर्डर के पांच बल्लेबाज बिल्कुल फ्लॉप साबित हुए और दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। नितीश राणा ने 9 रन बनाए, शुभमन गिल शून्य पर आउट हुए, राहुल त्रिपाठी 8 रन बनाकर चलते बने। इयोन मार्गन ने खुद 7 रन बनाए और सुनील नरेन चार ही रन बना सके। इस पर अफसोस व्यक्त करते हुए इयोन मार्गन ने कहा कि काश हम अपने निचले ऑर्डर के बल्लेबाजों के महान खेल में कुछ योगदान कर पाते तो स्थिति बिल्कुल अलग होती।

इयोन मार्गन ने इस दौरान अपने गेंदबाजों को 220 रन बनवाने के लिए बहुत जिम्मेदार नहीं माना है क्योंकि उनका कहना है जिस तरीके से कोलकाता के बल्लेबाजों ने भी बहुत बुरी स्थिति के बाद 202 रन इस मैदान पर लगा दिए उसके बाद आप समझ सकते हैं गेंदबाजों को लेकर क्या स्थिति थी। आंद्रे रसेल जिस तरीके से खेल रहे थे उसके बाद वे आउट होना पसंद नहीं करते हैं। इयोन मार्गन ने कहा, "जब रसेल आउट हुए तो मैंने उनसे दूर ही रहना पसंद किया। जब वे इस तरह की फॉर्म में होते हैं तो वे प्रतियोगिता के किसी भी खिलाड़ी के तरह शानदार होते हैं। जिस तरीके से वह बल्ले को गेंद पर प्रहार के लिए इस्तेमाल करते हैं।"

इयोन मार्गन ने कहा कि, रसेल को इस तरह की जबरदस्त फॉर्म में देखना बहुत सुखद है। हालांकि यह निराशा की बात है कि हम उनकी मदद नहीं कर सके ऐसे में निश्चित तौर पर रसेल निराश तो होंगे ही।

Story first published: Thursday, April 22, 2021, 7:48 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+