For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 के दूसरे हाफ के लिये KKR ने किया अपडेटेड टीम का ऐलान, जानें क्या हुए बदलाव

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 के पहले लेग कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम उस खिलाड़ी की तरह नजर आयी जो कि अपनी ऊंचाइयों पर तो है लेकिन पिछले कुछ सालों में उसे अपनी तकनीकी कमियां छुपाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। हालांकि अब इस बात का पता चल चुका है। पिछले लगातार 2 सीजन में पांचवे पायदान पर रहने के बाद आईपीएल 2021 में केकेआर की टीम अपने प्रदर्शन को बेहतर कर प्लेऑफ का टिकट हासिल करने की ओर देख रही है लेकिन इसके बावजूद हर चीज बिखरती नजर आ रही है और अब ऐसा लग रहा है कि फ्रैंचाइजी अपने आप में टूटती जा रही है।

आईपीएल 2021 में जब केकेआर की टीम दोबारा अपने अभियान का आगाज करेगी तो वो कुछ चीजों में बदलाव करना चाहेगी जिसकी शुरुआत वो बल्लेबाजी ऑर्डर से करेगी। केकेआर ने सीजन का आगाज सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के साथ किया लेकिन इसके बाद उसे लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। हर हार के साथ केकेआर की कमियां बाहर आती गई जिसे भर पाना उसके लिये मुश्किल होता गया।

और पढ़ें: MI vs CSK: मैच से पहले होगा डुप्लेसिस के खेलने पर फैसला, चोटिल होने के बावजूद ट्रेनिंग करते दिखे

केकेआर की टीम ने पंजाब के खिलाफ मैच में जीत हासिल की लेकिन दिल्ली के खिलाफ उसे फिर से हार का सामना करना पड़ा। आधा सीजन खत्म हो जाने के बाद केकेआर टीम उसी स्थिति में पहुंच गई है जैसा कि 2014 के सीजन के दौरान हुआ था। यह वही साल है जब केकेआर की टीम ने 9 लगातार (7 लीग और 2 नॉकआउट) मैचों में जीत हासिल कर खिताब जीता था।

गौरतलब है कि इयोन मोर्गन भी अपनी इस टीम को 2014 की खिताबी जीत के साथ दोहराना चाहते होंगे। हालांकि यूएई के दूसरे लेग में केकेआर के लिये रास्ता आसान नहीं होने वाला है। यूएई में केकेआर की टीम के लिये पैट कमिंस मौजूद नहीं रहेंगे तो वहीं पर कोलकाता की टीम ने उनकी जगह टिम साउथी को शामिल किया है जो अपने साथ अनुभव भी लेकर आने वाले हैं।

और पढ़ें: IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हुए हैं यह 9 खिलाड़ी, हिटमैन का नाम भी है शामिल

उनके अलावा पहले लेग में आईपीएल का हिस्सा बने सभी खिलाड़ी यूएई में लौट रहे हैं। हेड कोच ब्रैंडन मैक्कलम को उम्मीद है कि दूसरे चरण में खिलाड़ी नई ऊर्जा के साथ उतरेंगे और 20 सितंबर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के खिलाफ होने वाले मैच के साथ अपने अभियान का आगाज करेंगे।

यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल 2021 के चरण के लिये केकेआर की अपडेटेड टीम इस प्रकार है: इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरकीरत सिंह मान, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, पवन नेगी, टिम सेफर्ट, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, करुण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर, टिम साउथी।

Story first published: Sunday, September 19, 2021, 16:54 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+