For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रुणाल पांड्या ने किया खुलासा, बताया- करियर खत्म होने से पहले किस रिकॉर्ड पर करना चाहेंगे कब्जा

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के लिये एक ओवर में 6 छक्के जड़ना बहुत बड़ा कारनामा है जिसकी इच्छा तो हर खिलाड़ी रखता है पर इसे हकीकत का जामा पहना पाने में कुछ ही बल्लेबाज कामयाब हो पाते हैं। हाल ही में भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी जसकरन मल्होत्रा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम शुमार कर लिया। ओमान की सरजमीं पर खेली गई वनडे सीरीज के दूसरे मैच में पापुआ न्यू गुनिया के खिलाफ इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने गौडी टोका को निशाना बनाया और पारी के आखिरी ओवर में 6 लगातार छक्के लगाकर वनडे क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।

इतना ही नहीं जसकरन मल्होत्रा अमेरिकी क्रिकेट टीम के लिये शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने जिसके बाद उनके प्रदर्शन की जमकर तारीफ हुई। जसकरन से पहले वनडे क्रिकेट में यह कारनामा सिर्फ दक्षिण अफ्रीकी टीम के पूर्व बल्लेबाज हर्शेल गिब्स के नाम था जिन्होंने 2007 के वनडे विश्वकप के दौरान 6 छक्के लगाये थे। ऐसे में यह कारनामा अपने नाम करना हर बल्लेबाज का सपना होता है।

और पढ़ें: DC vs SRH: जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके केन विलियमसन, दिल्ली ने 3 बार छोड़ा कैच

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने भी यह रिकॉर्ड अपने नाम करने की इच्छा जताई है। ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए जब क्रुणाल पांड्या से पूछा गया कि एक ऐसा रिकॉर्ड जिसे वो अपने करियर की समाप्ति से पहले अपने नाम करना चाहते हैं तो उन्होंने एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा अपने नाम करने की इच्छा जताई।

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भी खिलाड़ियों ने एक ओवर में 6 छक्के लगाने कारनामा किया है जिसमें भारत के युवराज सिंह का नाम आता है जिन्होंने 2007 टी20 विश्वकप में स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ यह कारनामा किया था, तो वहीं पर वेस्टइंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने हाल ही में इस लिस्ट में अपना नाम शामिल किया था जब श्रीलंका के अकिला धनंजय के खिलाफ यह कारनामा किया था।

और पढ़ें: नटराजन के कोरोना पॉजिटिव होने पर माइकल वॉन ने फिर साधा निशाना, कहा- अब क्या IPL कैंसिल होगा

आपको बता दें कि क्रिकेटर्स के जीवन पर फिल्में बनाने का नया ट्रेंड शुरू हो चुका है और इसी को देखते हुए जब पांड्या से सवाल किया गया कि अगर हार्दिक और उनको लेकर कोई फिल्म बनाई जाती है तो वो किन दो एक्टर्स को चाहेंगे कि उनका रोल अदा करें। क्रुणाल ने काफी सोच विचार करने के बाद विकी कौशल और रणवीर सिंह का नाम लिया जिन्हें वो पांड्या ब्रदर्स के रूप में देखना चाहेंगे। क्रुणाल पांड्या ने कहा कि अगर फिल्म बनती है तो विकी कौशल को अपने रोल में जबकि रणवीर सिंह को हार्दिक की भूमिका निभाते हुए देखना चाहेंगे।

Story first published: Wednesday, September 22, 2021, 22:28 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+