For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs KKR: मुंबई की टीम में लौटे रोहित शर्मा, केकेआर ने जीता टॉस, जानें कैसी है प्लेइंग 11

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसर चरण यूएई में शुरू हो गया है जिसके 34वें मैच में 5 बार की खिताबी चैम्पियन मुंबई इंडियंस का सामना 2 बार की खिताबी चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला यह मैच अबुधाबी में खेला जा रहा है, जहां पर मुंबई की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार कर उतर रही है तो वहीं पर केकेआर की टीम ने अपने पिछले मैच में आरसीबी को इसी मैदान पर महज 10 ओवर्स में हराया था। ऐसे में जहां केकेआर की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं पर मुंबई की टीम वापस अपनी जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

मुंबई की टीम के लिये दूसरे चरण के पहले मैच में रोहित शर्मा को आराम दिया गया था जबकि हार्दिक पांड्या अनफिट होने के चलते नहीं खेल सके थे। हिटमैन की गैरमौजूदगी में कायरन पोलार्ड ने टीम की कमान संभाली थी। हालांकि गुरुवार को केकेआर के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में रोहित शर्मा कप्तानी की भूमिका में वापस लौटे हैं।

और पढ़ें: जानें कितनी तेज है आईपीएल 2021 में फेंकी गई सबसे फास्ट गेंदे, टॉप 10 में है इस गेंदबाज का दबदबा

केकेआर की टीम के लिये कप्तान इयोन मोर्गन ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान मोर्गन ने कहा कि हम आरसीबी के खिलाफ मिली जीत के फॉर्मूले को ही दोहराना चाहेंगे। हम पुरानी टीम के साथ ही उतरे हैं, हमारी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और हम उसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

वहीं रोहित शर्मा की वापसी के साथ ही मुंबई की टीम में एक बदलाव हुआ है। चेन्नई के खिलाफ डेब्यू करने वाले अनमोलप्रीत सिंह को बाहर होना पड़ा है। रोहित शर्मा ने कहा कि हम हर परिस्थिति के लिये तैयार हैं, पिछले मैच में भी हमें जीत हासिल करनी चाहिये थी, हालांकि हम आज के मैच में उन गलतियों को दोहराना नहीं चाहेंगे। हार्दिक पांड्या अभी भी अनफिट हैं जिसके चलते उन्हें जगह नहीं मिल सकी है।

और पढ़ें: मॉर्डन डे वीरेंदर सहवाग है यह भारतीय खिलाड़ी, संजय मांजरेकर ने की जमकर तारीफ

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (c), दिनेश कार्तिक (w), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), रोहित शर्मा (सी), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

Story first published: Thursday, September 23, 2021, 19:08 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+