For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: माइकल हसी ने बताया किस खिलाड़ी के दम पर CSK जीतेगी अपना चौथा खिताब

IPL 2021 Michael Hussy on CSK 4th Win: नई दिल्ली। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल हसी पिछले सीजन की खराब यादों को भुला कर नये सीजन में एक बार फिर से खिताब जीतने की तैयारियां करवा रहे हैं। माइकल हसी ने आईपीएल के 14वें सीजन के आगाज से पहले टीम की तैयारियों को लेकर बात की और कहा कि इस बार उनकी टीम ज्यादा अच्छे से तैयार है और युवा खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी के दम पर चौथा खिताब जीतने का काम करेगी।

आईपीएल में 59 मैच खेल चुके माइकल पिछले कुछ सालों से सीएसके की टीम के साथ बतौर बल्लेबाजी कोच जुड़े हुए हैं। उन्होंने 14वें सीजन के आगाज से पहले टीम के संयोजन पर बात करते हुए कहा,'पिछले साल के मुकाबले सीएसके की टीम इस साल ज्यादा संतुलित नजर आ रही है और टीम के ज्यादातर विभाग में उसके पास गहराई है। शानदार ऑलराउंडर मोइन अली और तगड़े सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के टीम से जुड़ने के साथ ही टीम को फायदा हुआ है।'

और पढ़ें: IPL 2021: श्रीवत्स गोस्वामी ने खोला सनराईजर्स हैदराबाद की सफलता राज, बताया- क्यों है इतनी कामयाब

इस दौरान हसी ने जोश हजलवुड के टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के चलेत कमजोर नजर आ रही गेंदबाजी पर भी बात की और कहा कि उसकी भरपाई के लिये हमारे पास कृष्णप्पा गौथम हैं।

उन्होंने कहा,'कृष्णप्पा गौथम एक रेयर टैलेंट हैं जिनको लेकर हमने आने वाले समय के लिये कई बेहतरीन योजनायें तैयार की हैं। यह खिलाड़ी हमें चौथी बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाला है।'

और पढ़ें: SA vs PAK: स्टंप पर जाकर लगी शादाब खान की गेंद, फिर भी नहीं मिला डिकॉक का विकेट, जाने क्यों

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिये आईपीएल का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था और वो आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी। वहीं खबरों के अनुसार सीएसके के कप्तान एमएस धोनी अपना आखिरी आईपीएल खेलने के लिये उतरेंगे, ऐसे में वो टूर्नामेंट का अंत अपने चौथे खिताब के साथ करना चाहेंगे। आपको बता दें कि सीएसके की टीम अपने सीजन का आगाज 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 15:31 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+