For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 में खेलने के लिये श्रेयस अय्यर-टी नटराजन को मिली हरी झंडी, BCCI ने किया बड़ा फैसला

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल के 14वें सीजन का दूसरा लेग यूएई में 19 सितंबर से खेला जाना है, ऐसे में सारी फ्रैंचाइजी टीमें यूएई में एकत्रित होकर तैयारियां कर रही हैं। आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज 11 अप्रैल से भारत में हुआ था लेकिन 29 मैचों के बाद बायोबबल में हुए कोरोना विस्फोट के चलते इसे बीच में ही रोकना पड़ा। बीसीसीआई ने आईपीएल के दूसरे लेग के आयोजन के लिये यूएई को चुना जहां पर 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच बचे हुए 31 मैचों का आयोजन किया जाना है।

और पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्डस पर रूट के शतक ने भारत को बैकफुट पर धकेला, हासिल की 27 रन की बढ़त

इसको लेकर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें पहले ही यूएई पहुंच चुकी हैं, जहां पर मैनेजमेंट किस खिलाड़ी को खिलाया जाये किस को नहीं के बारे में विचार करते हुए तैयारियां कर रही है। हालांकि अब बीसीसीआई ने फ्रैंचाइजियों को उन खिलाड़ियों को टीम से जोड़ने की अनुमति दे दी है जिन्हें पहले लेग के अनुसार चोट लगी थी और वो सीजन से बाहर हो गये थे।

और पढ़ें: IND vs ENG: किस खिलाड़ी से पूछकर विराट कोहली को लेना चाहिये DRS, सुनील गावस्कर ने किया खुलासा

अगर चोटिल खिलाड़ियों की वापसी हुई तो रिप्लेसमेंट को नहीं मिलेगा मौका

अगर चोटिल खिलाड़ियों की वापसी हुई तो रिप्लेसमेंट को नहीं मिलेगा मौका

इसके तहत सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के तेज गेंदबाज टी नटराजन और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को टीम के बचे हुए मैचों में खेलने के लिये आईपीएल से जुड़ने की इजाजत दे दी गई है।

आईपीएल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हेमंग अमीन ने इस बारे में समझाते हुए बताया कि जो खिलाड़ी रिप्लेसमेंट के तौर पर आईपीएल 14 के पहले लेग में शामिल किये गये थे उन्हेंं टूर्नामेंट के दूसरे लेग में शामिल नहीं किया जायेगा, हालांकि वो आईपीएल के पंजीकृत खिलाड़ियों में जरूर शामिल रहेंगे। हालांकि अगर किसी खिलाड़ी को फ्रैंचाइजी रिलीज कर देती है तो वो पंजीकृत खिलाड़ियों के पूल में भी शामिल नहीं हो सकेंगे।

रिप्लेसमेंट या चोटिल खिलाड़ी में से किसी एक को ही मिलेगी जगह

रिप्लेसमेंट या चोटिल खिलाड़ी में से किसी एक को ही मिलेगी जगह

उल्लेखनीय है कि अमीन ने पहले भी आईपीएल फ्रैंचाइजियों को रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपने को कहा है जिसकी आखिरी तारीख 20 अगस्त है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए अमीन ने कहा,'अगर कोई खिलाड़ी भारत में हुए आईपीएल लेग के दौरान चोटिल था और लीग से बाहर हो गया था अब वो यूएई में खेले जाने वाले लेग का भी हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन यह फ्रैंचाइजी पर निर्भर करता है कि वो चोटिल खिलाड़ी को वापस शामिल करना चाहते हैं या फिर रिप्लेसमेंट को लेकिन वो दोनों में से किसी एक को ही रिटेन कर सकते हैं।'

अय्यर-नटराजन की वापसी को मिली हरी झंडी

अय्यर-नटराजन की वापसी को मिली हरी झंडी

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के शुरू होने से पहले कंधे में लगी चोट के चलते श्रेयस अय्यर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे और उनकी गैर मौजूदगी में ऋषभ पंत को दिल्ली की टीम का कप्तान बनाया गया। ऋषभ पंत ने भी अपनी कप्तानी में दिल्ली को 8 मैचों में से 6 जीत दिलाई और अंकतालिका में पहले पायदान पर काबिज हो गये हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर की वापसी से यह सवाल जरूर बन गया है कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी बचे हुए मैचों में किसे मिलेगी।

वहीं पर नटराजन लीग के दौरान चोटिल होकर बाहर हो गये थे और उनकी वापसी से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को काफी राहत मिलेगी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस समय अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है और नटराजन की वापसी से उनकी टीम को मजबूती मिलेगी। आपको बता दें कि आईपीएल के बचे हुए सीजन से कई खिलाड़ियों ने वर्कलोड और बायोबबल प्रोटोकॉल के चलते अपना नाम वापस ले लिया है।

Story first published: Sunday, August 15, 2021, 2:43 [IST]
Other articles published on Aug 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+