RCB vs KKR: ताश के पत्तों की तरह बिखरी आरसीबी, वरुण चक्रवर्ती की फिरकी में फंसी विराट सेना
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा चरण शुरू हो चुका है, जिसका दूसरा मैच अबुधाबी के मैदान पर खेला गया। कोरोना वॉरियर को समर्पित इस मैच में नीली जर्सी पहनकर उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिये कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि विराट कोहली का यह फैसला उनके पक्ष में नहीं गया और पहले हाफ में जो टीम 5 जीत के साथ तीसरे पायदान पर काबिज थी वो इस मैच में बुरी तरह लड़खड़ाती नजर आयी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज बुरी तरह लड़खड़ाते नजर आये और पूरी आरसीबी की टीम महज 19 ओवर ही खेल सकी और 92 रन पर ऑल आउट कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिये यह केकेआर के सामने तीसरा न्यूनतम स्कोर रहा जबकि चौथी बार वह इस टीम के सामने 100 के स्कोर के नीचे आउट हुई है।
केकेआर की टीम के लिये इस गेंदबाजी स्पेल में वरुण चक्रवर्ती मेन हीरो रहे जिन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 13 रन देकर 3 विकेट हासिल किये और एक रन आउट और एक कैच हासिल किया। वरुण चक्रवर्ती के लिये यह स्पेल इस वजह से भी बेहद जरूरी था क्योंकि न सिर्फ उनकी टीम को जीत की बहुत ज्यादा दरकार है तो वहीं पर 17 अक्टूबर से खेले जाने वाले टी20 विश्वकप के लिये भी वो भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं।
आरसीबी के लिये इस मैच में कोई भी बल्लेबाज ज्यादा रंग में नजर नहीं आया, इस दौरान देवदत्त पाड्डिकल (22), श्रीकर भरत (16), ग्लेन मैक्सवेल (10) और हर्षल पटेल (12) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाया।
और पढ़ें: तालिबान ने अफगानिस्तान में आईपीएल के प्रसारण पर लगाई रोक, जानें क्या है कारण
केकेआर के लिये प्रसिद्ध कृष्णा ने कप्तान विराट कोहली को दूसरे ही ओवर में एलबीडब्लयू कर झटका दिया, जिसके बाद दूसरे विकेट के लिये पाड्डिकल और भरत ने 31 रनों की साझेदारी की। हालांकि लॉकी फर्ग्यूसन ने पाड्डिकल का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा तो वहीं पर आंद्रे रसेल ने भरत को चलता किया। इसी ओवर में रसेल ने डिविलियर्स को बिना खाता खोले बोल्ड कर वापस भेज दिया।
इसके बाद वरुण चक्रवर्ती की फिरकी में आरसीबी के 3 बल्लेबाज फंसे और यहां से उनकी वापसी नहीं हो सकी। केकेआर के लिये आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट हासिल किये तो वहीं पर लॉकी फर्ग्यूसन के खाते में 2 विकेट आये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications