For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: धोनी के लिये आईपीएल जीतना चाहते हैं रॉबिन उथप्पा, जानें क्या कहा

IPL 2021 Robin Uthappa on being With CSK says always Wanted to play under MS Dhoni and Win Trophy: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिये राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कई बदलाव किये जिसमें उसने अपने सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड करने का काम किया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से जुड़ने के बाद रविवार को पहली बार रॉबिन उथप्पा येलो जर्सी पहने हुए नजर आये। रॉबिन उथप्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है जिसमें वो सीएसके की टीम के साथ जुड़ने की अपनी खुशी और एमएस धोनी की कप्तानी में खेलने को लेकर उत्साहित नजर आये। उथप्पा ने इस वीडियो में सीएसके के लिये खेलने पर बात करते हुए कहा कि वो धोनी की कप्तानी में खेलना चाहते थे और उनके अलविदा कहने से पहले एक बार आईपीएल की ट्रॉफी को उनके लिये जीतना चाहते हैं।

इस वीडियो में रॉबिन उथप्पा चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं और धोनी के साथ खेलने को लेकर अपने अनुभव के बारे में चर्चा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शेन वॉटसन के संन्यास लेने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रॉबिन उथप्पा को नये सलामी बल्लेबाज के तौर पर खिला सकती है और वो ऋतुराज गायकवाड़ के साथ टीम के लिये पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं।

और पढ़ें: IPL 2021: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के बाद अब कंगारू कोच को भी राजस्थान रॉयल्स ने किया बाहर, जानें कौन बना नया कोच

अपने वीडियो में बात करते हुए वॉटसन ने कहा, 'हेलो चेन्नई, आप सब कैसे हैं। सबसे पहले मैं सीएसके और उसके सभी फैन्स का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में मेरा जबरदस्त तरीके से स्वागत किया और अपना प्यार और समर्थन दिया। सीएसके के लिये खेलना यह मेरी इच्छा थी जो कि पूरी हुई है। मैं हमेशा से चाहता था कि मैं धोनी की कप्तानी में एक बार फिर से खेल सकूं और उनके संन्यास से पहले उनके अंडर ट्रॉफी जीत सकूं। सीएसके के लिये खेलने का मौका मिलना मेरे लिये एक आशीर्वाद की तरह है।'

गौरतलब है कि रॉबिन उथप्पा सीएसके की टीम में धोनी के अलावा, रैन और अंबति रायडु के साथ खेलते नजर आयेंगे जिनके साथ वो पहले भी काफी क्रिकेट खेल चुके हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG 3rd Test: मार्क वुड ने दी भारतीय बल्लेबाजों को चेतावनी, बोले- एंडरसन- ब्रॉड बरपायेंगे कहर

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,'इतना ही नहीं मैं धोनी के अलावा कई ऐसे खिलाड़ियों के साथ खेलने वाला हूं जिनके साथ खेलते हुए मैं बड़ा हुआ हूं। अंबति रायडू, सुरेश रैना के साथ मैं अंडर 17 के जमाने से खेलते हुए बड़ा हुआ हूं। मैं काफी खुश हूं की चेन्नई का हिस्सा बना हूंष मैं काफी मेहनत करूंगा और मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन करूंगा।'

आपको बता दें कि रॉबिन उथप्पा के लिये आईपीएल का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था और वह रन बनाने के लिये संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे।

Story first published: Sunday, February 21, 2021, 21:41 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+