IPL 2021: क्या अगले मैच में खेल पायेंगे रोहित शर्मा, चोट को लेकर हिटमैन ने दी बड़ी अपडेट
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 5 बार की खिताब चैम्पियंस मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराने का काम किया और लीग में तीसरी जीत हासिल की। इस दौरान मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली लेकिन रनों का बचाव करते हुए वह मैदान पर दिखाई नहीं दिये। उनकी जगह टीम की कमान कायरन पोलार्ड संभालते हुए नजर आये। जिसके बाद फैन्स को इस खिलाड़ी के बाहर होने का डर सताने लगा।
मैच के बाद खुद कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गये इस मैच में चोट की वजह से मैदान से बाहर गये थे और पोलार्ड ने उनकी जगह टीम को संभालने का काम किया। हालांकि रोहित ने यह भी साफ किया कि घबराने वाली बात नहीं है और वो अगले मैच में टीम के लिये खेलते नजर आयेंगे।
और पढ़ें: PBKS vs SRH: चेन्नई में इतिहास रचने के करीब हैदराबाद, पंजाब का खराब फॉर्म जारी
उल्लेखनीय है कि मुंबई इंडियंस की टीम को अब तक खेले गये 4 मुकाबलों में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल हुई और वो 4 अंक के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं। दिल्ली के खिलाफ मिली हार को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम शुरुआत का फायदा उठा पाने में नाकाम रही।
उन्होंने कहा,' दिल्ली के खिलाफ हमने जिस तरह से पारी की शुरुआत की थी हम उसका फायदा उठा पाने में नाकाम रहे। मुझे लगता है कि बीच के ओवर्स में हम और अच्छी बल्लेबाजी कर सकते थे लेकिन हमने वो नहीं किया और फायदा उठा पाने में नाकाम रहे। दिल्ली के गेंदबाजों ने हम पर पूरा समय दबाव बनाये रखा और थोड़े टाइम बाद विकेट चटकाते रहे।'
और पढ़ें: PBKS vs SRH: निकोलस पूरन ने बनाया आईपीएल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, जारी है फ्लॉप शो
गौरतलब है कि मंगलवार को खेले गए इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रनों का स्कोर खड़ा किया। अमित मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किये तो आवेश खान ने 2 विकेट और ललित यादव ने एक विकेट हासिल किया। रनों का पीछा करते हुए दिल्ली के लिये शिखर धवन (45), स्टीव स्मिथ (33) और ललित यादव ( नाबाद 22) ने असरदार पारियां खेली और टीम को जीत दिलाने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


